श्रीडूंगरगढ़ ONE 20 जनवरी 2026। बीकानेर के आयुष्मान हार्ट केयर हॉस्पीटल में भर्ती अपने चचेरे भाई से मिलने गत शनिवार को बीकानेर गए कस्बे के आडसर बास निवासी धनराज स्वामी अभी तक अपने घर नहीं पहुंचे है। परेशान परिजनों ने थाने पहुंच कर उन्हें ढूंढने की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 52 वर्षीय धनराज स्वामी शनिवार सुबह 8 बजे बीकानेर के लिए रवाना हुए थे एवं वहां अपने भाई से मिल कर वहां से भी रवाना हो गए। शाम 6 बजे फोन पर बात हुई तो उन्होंने घर आने के लिए कहा। उसके बाद से ही उनका फोन बंद आ रहा है एवं वे अभी तक घर नहीं लौटे है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है एवं गुमशुदा की तलाश हैडकांस्टेबल रामस्वरूप को दी गई है।