WhatsApp Menu
बाना गांव में निकली भव्य कलश यात्रा, नव निर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा संपन्न  |  ऋण सुरक्षा बीमा के तहत मृतक खाताधारक के परिजन को 20 लाख का चेक किया प्रदान  |  टीकाकरण में लापरवाही, सीएमएचओ ने थमाया कार्मिक को नोटिस, पढें पूरी खबर  |  PHC बिग्गा में टीकाकरण में लापरवाही, एलएचवी को नोटिस  |  शहर के वार्ड 29 की तीन गलियों के करीब 200 वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से गायब, एकत्र हुए मतदाता  | 

पहलवानों को 1 लाख 51 हजार के नगद पुरस्कार दिए

श्रीडूंगरगढ़ ONE 23 अप्रैल 2026। क्षेत्र के गांवो में कुश्ती दंगल के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को खेलों से जोड़ने की कवायद कर रहें है। ऑपरेशन नीलकंठ के तहत ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन का आभार जताते हुए सामाजिक भागीदारी निभाई।
गांव सांवतसर की चौपाल पर बुधवार शाम को दंगल का आयोजन किया गया। मैदान पर माला उठाने की प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। जिसमें सांवतसर के इंद्रजीत धारणियां ने 57 किलो का माला उठा कर प्रतियोगिता जीत ली। दंगल में 16 पहलवानों ने कुश्ती का प्रदर्शन किया। जिसमें श्रवण बिश्नोई फुलदेसर विजेता रहें और विजेता को 51 हजार का नगद पुरस्कार दिया गया। वहीं उपविजेता गब्बरसिंह गुरदासपुर को 11 हजार नगद पुरस्कार दिया गया। सभी खिलाड़ियों को 1 लाख 51 हजार की नगद राशि से पुरस्कृत किया गया। बड़ी संख्या में गांव के बुजुर्ग व युवा कुश्ती देखने एकत्र हुए और पहलवानों का हौसला बढ़ाया। युवाओं ने दंगल आयोजन में रूचि दिखाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़