WhatsApp Menu
टैक्सी ड्राइवर से लूट: 800 किमी पीछा कर पुलिस ने पंजाब से किये 4 आरोपी गिरफ्तार  |  श्रीडूंगरगढ़ में गूंजी श्रीकृष्ण कथा, श्रद्धालु भक्ति में हुए भाव-विभोर  |  पुलिस अलर्ट, आधा दर्जन से अधिक दुकानें खंगाली, एक को मांझे के साथ पकड़ा, मामला दर्ज।  |  पिकअप ने खाया पलटा, दो सवार घायल, समिति सेवादारों ने पहुंचाया अस्पताल।  |  सजा बड़ा पांडाल, तैयारियां पूरी, हजारों की संख्या में मौजूद रहेगें क्षेत्रवासी, श्रीडूंगरगढ़ ONE पर होगा लाईव प्रसारण।  | 

पढें कुछ खास खबरें, देखें फोटो

चिकित्सा जांच शिविर में 280 मरीजों ने करवाई जांच।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। मोमासर बास के तेलियान भवन में नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर में 280 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ नदीम खान कयामखानी व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ खुर्शीदा खान कयामखानी ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाए व बुजुर्गों ने आंखो की जांच करवाई। बड़ी संख्या में बच्चों संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं में भी लाभ दिया गया। डॉ खुर्शिदा ने बरसात के मौसम में बच्चों का विशेष रूप से ख्याल रखने व बाहर खाने पीने पर रोक लगाने की बात कही। उन्होंने कहा इस मौसम में सर्दी जुकाम के साथ पेट खराब होने की समस्याएं आम होती है। दोनों डॉक्टरों का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। इस दौरान डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट के खिदमतगारों सहित अनेक युवाओं ने अपनी सेवाएं दी।
शुक्रवार को होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई
श्रीडूंगरगढ़ ONE। जिलों में राज्य स्तरीय कार्यक्रम ‘सहकार एवं रोजगार उत्सव’ का आयोजन गुरुवार को होगा। इसके मद्देनजर गुरुवार को होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई का शुक्रवार को होगी। जन अभियोग निराकरण विभाग के संयुक्त शासन सचिव हर्ष सावनसुखा ने इस संबंध में आदेश जारी किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़