WhatsApp Menu
टैक्सी ड्राइवर से लूट: 800 किमी पीछा कर पुलिस ने पंजाब से किये 4 आरोपी गिरफ्तार  |  श्रीडूंगरगढ़ में गूंजी श्रीकृष्ण कथा, श्रद्धालु भक्ति में हुए भाव-विभोर  |  पुलिस अलर्ट, आधा दर्जन से अधिक दुकानें खंगाली, एक को मांझे के साथ पकड़ा, मामला दर्ज।  |  पिकअप ने खाया पलटा, दो सवार घायल, समिति सेवादारों ने पहुंचाया अस्पताल।  |  सजा बड़ा पांडाल, तैयारियां पूरी, हजारों की संख्या में मौजूद रहेगें क्षेत्रवासी, श्रीडूंगरगढ़ ONE पर होगा लाईव प्रसारण।  | 

ठुकरियासर सरपंच/प्रशासक हटाने के प्रकरण में आया यह नया आदेश, पढ़े खबर विस्तार से

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 16 जुलाई 2025। क्षेत्र में राजनेतिक हलकों में चर्चित ठुकरियासर सरपंच/प्रशासक को हटाने के मामले में नया आदेश हाईकोर्ट द्वारा दिया गया है। हाईकोर्ट में सरपंच/प्रशासक अमराराम गांधी ने अपनी फरियाद लगाते हुए हटाने के खिलाफ रीट लगाई थी। जिसकी सुनवाई करते हुए जस्टिस दिनेश मेहता ने 2 सप्ताह में जवाब पेश करने का आदेश सरकारी वकील को दिया है एंव तब तक सरपंच/प्रशासक को हटाने के आदेश पर रोक लगा दी है। गांव के भाजपा नेता सुनील तावनिया ने बताया कि प्रशासन ने दबाव में यह असंवैधानिक कार्य किया था एंव न्यायालय से न्याय की उम्मीद जगी है। गांधी के साथ जोधपुर हाईकोर्ट जाने में तावनिया साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़