WhatsApp Menu
एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल को मिली सीबीएसई मान्यता, स्कूल में छाया उत्सव का माहौल  |  शिक्षा निदेशक ने किया औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर एक को किया संस्पेंड, दो प्राचार्यों को दिए नोटिस  |  हाइवे पर ट्रक और बाइक की हुई टक्कर, एक गंभीर घायल को किया रेफर  |  शिक्षा निदेशक ने किया औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई  |  NH-11 पर कालू फांटा के पास ट्रक-बाइक भिड़ंत, युवक घायल; बीकानेर रेफर  | 

टावर के चल रहें काम में मौके से 10 टन से अधिक के लोहे के पार्टस, हजारों मीटर केबल हुई चोरी, मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 15 फरवरी 2026। क्षेत्र में एक निर्माणाधीन ट्रांसमीशन लाइन के टॉवर कार्य से अज्ञात चोरों ने 10 टन से अधिक लोहे के पार्टस और नट बोल्ट चोरी कर लिए है।
टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड में एचआर एडमिन के पद पर कार्यरत 25 वर्षीय अमित कुमार पुत्र बाबूलाल मीणा निवासी बिग्गाबास रामसरा ने पुलिस को बताया कि गत 21 सितंबर 2025 को वह कंपनी अधिकारी के साथ साइट पर गया तो गांव लाधड़िया के पास चल रहें टावर के काम से अज्ञात चोरों ने टॉवर के 4 टन वजनी लोटे के पार्ट, नट, बोल्ट चोरी कर ले गए। वहीं 17 जनवरी 2026 को इसी रूट पर गांव उदरासर के पास बन रहें टावर से एल्यूमिनियम का 2130 मीटर तार, 1.5 नट बोल्ट, 3 टन टावर के पार्टस चोरी मिले। परिवादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेश कुमार को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़