WhatsApp Menu
टैक्सी ड्राइवर से लूट: 800 किमी पीछा कर पुलिस ने पंजाब से किये 4 आरोपी गिरफ्तार  |  श्रीडूंगरगढ़ में गूंजी श्रीकृष्ण कथा, श्रद्धालु भक्ति में हुए भाव-विभोर  |  पुलिस अलर्ट, आधा दर्जन से अधिक दुकानें खंगाली, एक को मांझे के साथ पकड़ा, मामला दर्ज।  |  पिकअप ने खाया पलटा, दो सवार घायल, समिति सेवादारों ने पहुंचाया अस्पताल।  |  सजा बड़ा पांडाल, तैयारियां पूरी, हजारों की संख्या में मौजूद रहेगें क्षेत्रवासी, श्रीडूंगरगढ़ ONE पर होगा लाईव प्रसारण।  | 

खेत जा रही महिला से मारपीट, 3 महिलाओं सहित 8 व्यक्तियों पर आरोप, मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 20 जुलाई 2025। सुबह चाय नाश्ता लेकर अपने खेत जा रही महिला से रास्ते में तीन महिलाओं सहित 8 जनों ने मारपीट की, पीड़ित के भाई ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। गांव धीरदेसर पुरोहितान निवासी 42 घीसुसिंह पुत्र रामचंद्र सिंह राजपुरोहित ने इसी गांव के गणेश व मोहनसिंह पुत्र लूणसिंह, सुभाष व मनोज पुत्र शंकरसिंह, मनोज पुत्र हरिसिंह, जेठी पत्नी संपत्तसिंह, पूजा व कोमल पुत्रियां संपत्तसिंह राजपुरोहित के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह वह अपने ताऊ के बेटे महावीर सिंह और भतीजा पूनमसिंह के साथ ट्रेक्टर लेकर अपने खेत गया। उसकी बहन सुबह 7 बजे नाश्ता लेकर खेत आ रही थी। रास्ते में आरोपियों का खेत आया था और यहीं रास्ते पर आरोपियों ने परिवादी की बहन को घेर लिया। बदनियती से मारपीट की कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। पीड़िता के गले में पहना सोने का लॉकेट छीन लिया। जब परिवादी व उसके भाई मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग छूटे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह को दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़