WhatsApp Menu
मतदान प्रक्रिया संपन्न, श्रीडूंगरगढ़ में 110 वोट पोल हुए, अध्यक्ष ने जताया आभार  |  श्रीडूंगरगढ़ में बार काउंसिल चुनाव: 122 में से 110 वकीलों ने डाला वोट, पूरे प्रदेश में 84 हजार से ज्यादा मतदाता  |  काम करने आया हुआ श्रमिक हुआ लापता, साथियों ने मदद की अपील की  |  गर्मी व लू के अलर्ट के बीच सतर्कता  |  लखासर PHC सेक्टर बैठक गजपुरा में, कमजोर प्रगति पर जताई नाराजगी  | 

एक कार सवार दंपती हुए घायल, एक बाइक सवार भी गिरा

श्रीडूंगरगढ़ ONE 4 अप्रैल 2026। क्षेत्र में लगातार जंगली मधुमक्खियों का आतंक बढ़ रहा है। शनिवार को हाइवे पर एक कार सवार दंपती व एक बाइक सवार इनकी चपेट में आ गए और मधुमक्खियों ने उन्हें घायल कर दिया। हाइवे पर करनी हैरिटेज होटल के निकट एक कार सवार दंपती कार से उतरे, तभी एक मधुमक्खियों के झूंड ने उनपर हमला कर दिया। दंपती को बचने का कोई मौका ही नहीं मिला। तभी पीछे से आ रहा एक बाइक सवार भी चपेट में आ गया और वह बाइक सहित रोड पर गिर गया। दंपती ने कार ढकने के कवर को ओढ़कर अपनी जान बचाई।
राहगिरों ने एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी को सूचना दी और मौके पर पहुंचे सेवादारों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बाइक सवार आड़सर बास निवासी 38 वर्षीय लक्ष्मीनारायण तिवाड़ी सहित कार सवार जयपुर निवासी अजय व नलिनी खत्री को अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला दर्द से चीख पड़ी व मेडिकल टीम द्वारा तीनों का उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़