WhatsApp Menu
टीकाकरण में लापरवाही, सीएमएचओ ने थमाया कार्मिक को नोटिस, पढें पूरी खबर  |  PHC बिग्गा में टीकाकरण में लापरवाही, एलएचवी को नोटिस  |  शहर के वार्ड 29 की तीन गलियों के करीब 200 वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से गायब, एकत्र हुए मतदाता  |  पानी के लिए स्टेट कंट्रोल रूम बनाया, जिला प्रशासन ने जारी किए निर्देश, नरेगा का समय बदला  |  भारती निकेतन बना बोर्ड कक्षाओं में शानदार परिणामों के लिए सबसे विश्वसनीय नाम, अनुशासन और मजबूत सिस्टम की नींव  | 

ईओ के फसाद में उलझी पालिका की मुख्य बाजार में सफाई व्यवस्था चरमराई

श्रीडूंगरगढ़ ONE 23 अप्रैल 2026। शहर के मुख्य बाजार में बिन बरसात हालात बदतर हो गए है। बाजार में पोस्ट ऑफिस, एसबीआई मुख्य ब्रांच वाली गली और उपजिला अस्पताल की ओर जाने वाली गली से आमजन का गुजरना बंद सा हो गया है। गली में गंदे पानी के भराव से आस पास की चार गलियां प्रभावित हो गई है। आमजन इससे भारी परेशानी का सामना करने को मजबूर है।
पालिका प्रशासन नए ईओ कुदंन देथा की जॉइनिंग करने व ना करने के फसाद में उलझा है और पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई है। यहां राहगीर बुरी तरह से परेशान होते हुए पालिका को कोस रहें है। माकपा के मुकेश ज्याणी व गौरव टाडा ने सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि शहर की स्थिति बद से बदतर हो रही है और जिम्मेदार आंखें मूंद कर बैठे है। युवाओं ने कहा कि सत्तापक्ष की पालिका, सरकार, विधायक व सांसद होने के बावजूद आमजन की सुनवाई नहीं हो रही है। इस गली से गुजरना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो गया है। बैंक व पोस्ट ऑफिस में जरूरी काम से आने वाली महिलाएं व बुजुर्ग तो इस कदर परेशान हो रहें है कि वे या तो किसी से सहायता मांग रहें है या कल आने की बात कहते हुए लौट रहें है। बैंक कार्मिकों ने भी नाराजगी जताई इस स्थिति को शर्मनाक बताते हुए इससे बुरी तरह से परेशान होने की बात कही। अस्पताल जाने वाले मरीज व उनके परिजनों ने भी श्रीडूंगरगढ़ ONE कार्मिकों से वार्ता कर सख्त नाराजगी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़