WhatsApp Menu
टीकाकरण में लापरवाही, सीएमएचओ ने थमाया कार्मिक को नोटिस, पढें पूरी खबर  |  PHC बिग्गा में टीकाकरण में लापरवाही, एलएचवी को नोटिस  |  शहर के वार्ड 29 की तीन गलियों के करीब 200 वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से गायब, एकत्र हुए मतदाता  |  पानी के लिए स्टेट कंट्रोल रूम बनाया, जिला प्रशासन ने जारी किए निर्देश, नरेगा का समय बदला  |  भारती निकेतन बना बोर्ड कक्षाओं में शानदार परिणामों के लिए सबसे विश्वसनीय नाम, अनुशासन और मजबूत सिस्टम की नींव  | 

पानी के लिए स्टेट कंट्रोल रूम बनाया, जिला प्रशासन ने जारी किए निर्देश, नरेगा का समय बदला

श्रीडूंगरगढ़ ONE 23 अप्रैल 2023। गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है और गुरूवार को गर्मी का कहर नजर आया। बीकानेर में आज तापमान 42 डिग्री तो श्रीगंगानगर में तापमान 43.4 डिग्री दर्ज हुआ है। श्रीडूंगरगढ़ में आज दिन में तापमान 42 डिग्री को पार कर गया। लोगों ने धूप इतनी तीखी महसूस कि दोपहर में बाजार सुने नजर आए। वहीं लोग घरों में दुबके है।
पेयजल समस्याओं के लिए स्टेट कंट्रोल रूम बनाया।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। राज्य सरकार ने पेयजल समस्याओं के लिए स्टेट कंट्रोल रूम बनाया है। पीएचईडी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार ने आमजन की शिकायतें दर्ज करने व उनका त्वरित निस्तारण करने के निर्देश देते हुए कंट्रोल रूम के नबंर जारी किए है। आमजन अपनी समस्या के लिए 0141-2221837 या 0141-2222585 पर संपर्क कर सकते है।
नरेगा कार्य स्थल का बदला समय, जिला प्रशासन ने दिए निर्देश।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। जिले में गर्मी के प्रभाव को देखते हुए नरेगा कार्य स्थलों पर समय प्रातः 6 से मध्यान्ह 1 बजे तक (विश्राम काल रहित) निर्धारित किया गया है। जिला कलेक्टर एवं मनरेगा के जिला कार्यक्रम समन्वयक निशांत जैन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश अनुसार यदि कोई श्रमिक, समूह समय से पूर्व निर्धारित टास्क के अनुसार कार्य पूर्ण कर लेता है, तो वह कार्य की माप, मेट के पास उपलब्ध मस्टरोल में अंकित टास्क प्रपत्र में करवाने के उपरांत और समूह के मुखिया के हस्ताक्षर के पश्चात कार्यस्थल छोड़ सकता है। यह व्यवस्था 15 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगी। उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी नरेगा अधिनियम-2005 की अनुसूची एक के पैरा-19 के अनुसार 8 घंटे की कार्य अवधि मय एक घंटे के विश्राम काल निर्धारित है। जिसके अनुसार वर्तमान में नरेगा कार्य स्थल समय प्रातः 9 से सायं 5 बजे तक निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़