WhatsApp Menu
मतदान प्रक्रिया संपन्न, श्रीडूंगरगढ़ में 110 वोट पोल हुए, अध्यक्ष ने जताया आभार  |  श्रीडूंगरगढ़ में बार काउंसिल चुनाव: 122 में से 110 वकीलों ने डाला वोट, पूरे प्रदेश में 84 हजार से ज्यादा मतदाता  |  काम करने आया हुआ श्रमिक हुआ लापता, साथियों ने मदद की अपील की  |  गर्मी व लू के अलर्ट के बीच सतर्कता  |  लखासर PHC सेक्टर बैठक गजपुरा में, कमजोर प्रगति पर जताई नाराजगी  | 

अखिल भारतीय किसान सभा ने दी चेतावनी।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 4 अप्रैल 2026। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने शुक्रवार को तेज हवा के साथ ओले गिरने से किसानों को हुए नुकसान का आंकलन कर प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग सरकार से की है। महिया ने श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र में समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीद शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को आए तूफान में प्रभावित किसानों को मुआवजा दिए जाने की पहल प्रशासन द्वारा शुरू कर उन्हें राहत दी जाए। वहीं महिया ने कहा कि क्षेत्र में सरकार और प्रशासन के कारण किसानों को लाखों रूपए का नुकसान हो रहा है। गेंहू बाजार में समर्थन मूल्य से 500 रूपए कम में बिक रही है। महिया ने बताया कि समर्थन मूल्य पर 2735 रूपए प्रति क्विंटल के भाव से गेंहू खरीद की जानी है। वहीं बाजार मूल्य कम होने से प्रति किसान बड़ा नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 10 मार्च से खरीद शुरू करने का आश्वासन दिया था, परंतु अब 10 अप्रैल आने जा रही है, और गेंहू खरीद के लिए अभी तक कोई तैयारी नहीं की गई है। अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष लालचंद भादू, जिला सचिव अशोक शर्मा व जिला मीडिया प्रभारी मुकेश ज्याणी ने बताया कि सरकार व प्रशासन ने शीघ्र गेंहू खरीद शुरू नहीं कि तो सभा के बैनर तले जिले भर में आंदोलन का रूख अख्तियार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़