WhatsApp Menu
गौ-सम्मान के लिए एकजुट होने का आह्वान, 27 को होगी विशाल रैली, बैठक में तय की रूपरेखा।  |  नारायण को मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, मंत्री बने भैरूंदान  |  श्रीडूंगरगढ़ माहेश्वरी सभा के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न, नारायण प्रसाद कलाणी अध्यक्ष, भैरुँदान मोहता मंत्री चुने गए  |  सरकारी स्कूल में दानदाता बने सहयोगी, दो कमरे निर्माण हेतु किया भूमिपूजन, सीबीईओ हुई शामिल, साइकिल वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न  |  धनेरू स्कूल में बालिकाओं को मिली साइकिलें  | 

अंधड़-बारिश से किसानों की मेहनत पर फिर रहा पानी

गेहूं, ईसबगोल और मैथी की ढेरियां बिखरीं; भीगने से फसल खराब, किसानों में मायूसी

डूंगरगढ़ one 3 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र में आए तेज अंधड़ और बारिश ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। खेतों में कटाई के बाद रखी गेहूं, ईसबगोल और मैथी की फसल की ढेरियां तेज हवा के कारण दूर-दूर तक उड़कर बिखर गईं। इसके बाद हुई बारिश से फसल भीग गई, जिससे गुणवत्ता खराब होने के साथ आर्थिक नुकसान की आशंका बढ़ गई है।

डूंगरगढ़ one: किसान भागीरथ चोटियां (धीरदेसर चोटियां) के खेत में हुआ नुकसान

किसानों के अनुसार सबसे ज्यादा नुकसान ईसबगोल की फसल में होने की संभावना है, क्योंकि यह फसल नमी के प्रति अत्यंत संवेदनशील होती है। अचानक बदले मौसम ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

धीरदेसर चोटियां के किसान सांवरमल सहू ने बताया कि अंधड़ और बारिश के कारण किसानों के चेहरे फीके पड़ गए हैं और चिंता बढ़ती जा रही है। वहीं सातलेरा के किसान गौरीशंकर तावनिया ने कहा कि इससे किसान मायूस हो गए हैं और उन्हें अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की उम्मीद कम होती नजर आ रही है।

वहीं, मौसम विभाग के अनुसार 4 और 5 को भी बीकानेर सहित श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बारिश और अंधड़ चलने की संभावना जताई गई है। विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 7 और 8 अप्रैल को वापिस बारिश और तेज आंधी आने की संभावना बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़