WhatsApp Menu
पानी के लिए स्टेट कंट्रोल रूम बनाया, जिला प्रशासन ने जारी किए निर्देश, नरेगा का समय बदला  |  भारती निकेतन बना बोर्ड कक्षाओं में शानदार परिणामों के लिए सबसे विश्वसनीय नाम, अनुशासन और मजबूत सिस्टम की नींव  |  PNB बिग्गा ने मृतक के परिजनों को सौंपा 20 लाख का बीमा क्लेम  |  पालिका में देथा का पदस्थापन स्थगित  |  पहलवानों को 1 लाख 51 हजार के नगद पुरस्कार दिए  | 

श्रीडूंगरगढ़ से न्यूज एक्सप्रेस में पढें कुछ खास खबरें एकसाथ

श्रीडूंगरगढ़ में पूर्व पालिकाध्यक्ष किशनाराम नाई के दिवंगत पुत्र जीवराज नाई की आठवीं पुण्यतिथि पर 12 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। कस्बे के आडसर बास स्थित सेन मंदिर में सुबह 11 बजे सेन समाज और नाई से जुड़ाव रखने वाले लोग एकत्रित होंगे और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

तेरापंथ सेवाकेन्द्र में रविवार रात्रि को साध्वी संगीतश्री और साध्वी डॉ. परम्प्रभा के सानिध्य में तेरापंथ किशोर मंडल ने ‘आध्यात्मिक बिग बॉस’ प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह प्रतियोगिता जैन संस्कृति और अध्यात्म के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। साध्वी कमल विभाग के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में कई राउंड हुए, जिसके बाद विजेताओं का चयन किया गया। विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। तेयुर के निर्देशन में युवक परिषद, किशोर मंडल, महिला मंडल, कन्या मंडल, अणुव्रत समिति के कार्यकर्ताओं और श्रावक समाज ने कार्यक्रम में भाग लिया। परिषद अध्यक्ष विक्रम मालू, उपाध्यक्ष रजत सिंघी, किशोर मंडल संयोजक मुदित पुगलिया, सह संयोजक विशाल बोथरा, और तनीश छाजेड़ ने आयोजन में सहयोग दिया। दिवंगत नौरतमल बरडिया की स्मृति में सरोजदेवी बरडिया ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

वैद्य मघाराम राउमावि उदरासर के विद्यार्थियों ने सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली। सरपंच प्रशासक किशनाराम गोदारा, प्राचार्य मुकेश कुमार, नंदरामदास स्वामी, और गंगाराम गोदारा ने रैली को रवाना किया। रैली में बच्चों ने जयकारे लगाए और ग्रामीणों से 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। व्याख्याता सुषमा सैन, अभिलाषा, पवन कुमार, अनिल शर्मा, और गणेश प्रकाश भी इस दौरान उपस्थित रहे।

कस्बे के आडसर बास स्थित बालाजी दादोजी मंदिर में संत अखाराम जी महाराज दादोजी के जन्मोत्सव के अवसर पर 12 अगस्त, मंगलवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंदिर प्रांगण को भव्य रूप से सजाया गया है। दिनभर विशेष पूजन का आयोजन होगा और शाम को मंदिर प्रांगण में भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। रात्रि 9:30 बजे शुरू होने वाले इस जागरण में गायक कलाकार हनुमान कुदाल और नारायण कालाणी भजनों की प्रस्तुति देंगे।

श्रीडूंगरगढ़ में पारंपरिक रूप से हर साल निकलने वाली तीज माता की सवारी इस वर्ष 12 और 13 अगस्त को निकाली जाएगी। नगरपालिका द्वारा आयोजित इस उत्सव में पालिका के मुख्य बाजार स्थित नवीन भवन से शाम 5:30 बजे गाजे-बाजे के साथ सवारी निकाली जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में सुहागिनें तीज माता के दर्शन करेंगी और प्रसाद चढ़ाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़