WhatsApp Menu
पानी के लिए स्टेट कंट्रोल रूम बनाया, जिला प्रशासन ने जारी किए निर्देश, नरेगा का समय बदला  |  भारती निकेतन बना बोर्ड कक्षाओं में शानदार परिणामों के लिए सबसे विश्वसनीय नाम, अनुशासन और मजबूत सिस्टम की नींव  |  PNB बिग्गा ने मृतक के परिजनों को सौंपा 20 लाख का बीमा क्लेम  |  पालिका में देथा का पदस्थापन स्थगित  |  पहलवानों को 1 लाख 51 हजार के नगद पुरस्कार दिए  | 

पालिका में देथा का पदस्थापन स्थगित

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 23 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में ईओ पद लंबे समय से खाली पड़ा है एवं अतिरिक्त चार्ज तहसीलदार श्रीडूंगरगढ़ को दिया हुआ है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की डिजायर पर यहां पालिका अधिशासी अधिकारी कुंदन देथा को लगाया गया था। रोचक बात यह है कि इन अधिकारी को दिसम्बर 2024 में श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत द्वारा निलंबित करवाया गया था। ऐसे में देथा को पुनः श्रीडूंगरगढ़ लगाने के साथ ही विधायक खेमा विरोध में उतर गया। गत सोमवार 17 अप्रैल को ईओ पद पर ज्वाइन करने आये, देथा को भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी की अगुवाई में शहर कार्यकर्ताओं एवं विधायक लॉबी के पार्षदों का विरोध झेलना पड़ा था। सोमवार को विधायक सारस्वत ने भी अपने कार्यकर्ता के फोन से पालिका पहुंचने पर देथा से बात की थी एवं तीन दिनों तक जॉइन नहीं करने की बात कहते हुए तीन दिनों में नया ऑर्डर लाने की बात कही थी। देथा ने भी मीडिया में सोमवार को अपरिहार्य कारणों से ज्वाइन नहीं कर पाने एवं गुरुवार को ज्वाइन करने की बात कही थी। ऐसे में आज गुरुवार को देथा ज्वाइन करते उससे पहले ही पुनः जयपुर से आदेश निकल गया। जिसमें देथा को श्रीडूंगरगढ़ लगाने के आदेश पर रोक लगा दी गई है। पूरे प्रकरण में केंद्रीय मंत्री की डिजायर पर विधायक का विरोध भारी पड़ता नजर आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़