डूंगरगढ़ one 23 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के पुनर्निर्मित सभा भवन का लोकार्पण गुरुवार सुबह 6:30 बजे सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्यप्रभा एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में जैन संस्कार विधि से सम्पन्न हुआ। इसके बाद सुबह 9 बजे साध्वी सेवा केंद्र मालू भवन में भव्य समारोह आयोजित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए साध्वी लक्ष्यप्रभा ने कहा कि यह सभा भवन समाज के विकास, उत्थान और पुस्तकालय गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यहां निरंतर रचनात्मक गतिविधियां संचालित होती रहेंगी। साध्वी उन्नतप्रभा ने भी अपने विचार रखते हुए सभा भवन को ज्ञान और संस्कारों का केंद्र बनाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की शुरुआत कांता जैन के मंगलाचरण से हुई। सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया ने अतिथियों का स्वागत किया। भामाशाह परिवार की ओर से कोलकाता निवासी भीखमचंद पुगलिया ने समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। जतन पारख ने युवाओं को आधुनिकता के साथ पुस्तकों से जुड़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सभा अध्यक्षा सुशीला पुगलिया ने समाज के प्रति अपनी कटिबद्धता व्यक्त की। अणुव्रत समिति मंत्री एडवोकेट रणवीर सिंह खीची, तेरापंथ महिला मंडल सहमंत्री मंजू झाबक, नागरिक विकास परिषद अध्यक्ष तुलसीराम चौरड़िया, तेयुप मंत्री पीयूष बोथरा, समाजसेविका झीणकार देवी बोथरा, महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम आर्य, राष्ट्र भाषा हिंदी प्रचार समिति के अध्यक्ष साहित्यकार श्याम महर्षि, सभा भवन निर्माण कमेटी सदस्य भीकमचंद पुगलिया-जयपुर, पुगलिया परिवार से स्नेहलता पुगलिया, गौसेवा समिति के जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, विश्व हिंदू परिषद से मनीष नौलखा, श्री ओसवाल पंचायत की ओर से अशोक बैद ने भी अपने विचार व्यक्त किए और पुनर्निर्मित सभा भवन को आमजन के लिए उपयोगी बताया
इस अवसर पर जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा की ओर से भामाशाह परिवार सेठ स्व. बींजराज परतु देवी पुगलिया एवं भीखमचन्द-सुशीला पुगलिया परिवार का अभिनंदन करते हुए उन्हें अभिनंदन पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। अभिनंदन पत्र का वाचन राजू हिरावत ने किया।
कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता के. एल. जैन ने किया। कार्यक्रम में मालू भवन के मदनलाल मालू, सभा के पूर्व अध्यक्ष विजयराज सेठिया, अमरचंद पुगलिया, मालचंद सिंघी, कांति कुमार पुगलिया, नरेंद्र डागा, टीएसएस से प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी, शुभकरण पारीक, साहित्यकार डॉ. चेतन स्वामी, भाजपा नेता हेमनाथ जाखड़, मास्टर करणी सिंह बाना, भंवरलाल दुगड़, पांचीलाल सिंघी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।