एसआईआर में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने किया प्रदर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। एसआईआर में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए प्रदेश भर में कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किए जा रहें है। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड कार्यालय के बाहर भी मंगलवार को क्षेत्रीय कांग्रेस ने वोट चोरी के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेसी नेताओं ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल कार्यकर्ताओं द्वारा एक बूथ पर कम से कम 50 और अधिकतम 270 आपत्ति फार्म नबंर 7 जमा करवाने के आरोप लगाए। इसे कांग्रेस के वोट चोरी करने के आरोप लगाते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। कांग्रेसी नेताओं ने संदिग्ध व फर्जी फॉर्म 7 की गहन जांच करवाने व दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम नहीं काटे जाने व मतदाताओं के सत्यापन हेतु उन्हें उपखंड कार्यालय नहीं बुलाकर उनका सत्यापन संबंधित बूथ अथवा गांव में करवाने की व्यवस्था करने की तीन मांगे रखी। इस पर उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता करते हुए पूरी जांच करवाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, युवा नेता हरिराम बाना, नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, पूनमचंद नैण, मास्टर प्रभुराम बाना, कन्हैयालाल सोमानी, ओम गुरावा, राधेश्याम सारस्वत, रमेश बासनीवाल, सलीम बहेलिया, सत्यनारायण जाट, संजय करनानी, अयूब दमामी, जितेंद्र सिंह शेखावत, महेश मंत्री, संदीप मारु, यूसुफ चुनगर, दाऊद काजी, राजू माली, मूलचंद स्वामी, रमेश प्रजापत, हीकमत काजी, प्रदीप पुरोहित, साजिद खिलजी, कालू बाना, उम्मेदअली काजी, रतन राहगीर, अक्राज काजी, खालिद काजी, सीताराम बाना, मुन्ना कुंजड़ा, मनोज पारख, प्रकाश दुसाद, बबलू कुंजड़ा, रफीक धोबी, सत्यप्रकाश बाना, फहम खिलजी, मुन्नीराम गोदारा, अयूब खराडी, रामेश्वरलाल, चिराग काजी, राजेश मंडा, नागरमल सारस्वत, आरिफ बहेलिया, मुन्ना राजपुरोहित, राकेश सिद्ध, विजयराज गुराबा, ओम सुथार सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।
संभागीय आयुक्त से मिले कांग्रेसी नेता, की ये मांग।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। कांग्रेसी नेता व जिला परिषद सदस्य श्रीराम भादू मंगलवार को संभागीय आयुक्त से मिले और दुलचासर लखासर सड़क मार्ग पर सड़क किनारे खड़े किए बिजली पोल निर्धारित दूरी पर खड़े करवाए जाने की मांग की। भादू ने बताया कि गोपालसर के लिए स्वीकृत 33 केवी विभाजित फीडर स्वीकृत किया गया जिसके लिए दुलचासर लखासर मार्ग पर स्थापित 33 केवी जीएसएस तक लाइन खड़ी की गई है। ये लाइन सड़क के बिल्कुल सटाकर खड़ी कर दी गई है, जो दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रही है। भादू ने बताया कि बार बार विभाग को चेताने के बावजूद कार्यकारी कंपनी व विभाग ने मनमानी करते हुए अनियमितता बरती है। वहीं कार्य में की गई देरी से किसानों को समय पर बिजली नहीं मिल पाई रबि की फसल में नुकसान हुआ है। इस लाइन के सही जगह खड़ी होकर सप्लाई प्रारंभ नहीं करने तक किसानो को नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने संभागीय आयुक्त से मौका निरीक्षण करने व इस कार्य के लिए विभाग व कंपनी को उचित दिशा निर्देश देते हुए पाबंद करने की मांग की।