WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ से तीन खास खबरें पढें एकसाथ:-  |  बाना गांव में निकली भव्य कलश यात्रा, नव निर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा संपन्न  |  ऋण सुरक्षा बीमा के तहत मृतक खाताधारक के परिजन को 20 लाख का चेक किया प्रदान  |  टीकाकरण में लापरवाही, सीएमएचओ ने थमाया कार्मिक को नोटिस, पढें पूरी खबर  |  PHC बिग्गा में टीकाकरण में लापरवाही, एलएचवी को नोटिस  | 

शहर के वार्ड 29 की तीन गलियों के करीब 200 वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से गायब, एकत्र हुए मतदाता

श्रीडूंगरगढ़ ONE 23 अप्रैल 2026। गत 13 अप्रैल को श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका आम चुनाव के लिए मतदाता सूचियों का प्रकाशन कर दिया गया है। निर्वाचन अधिकारी ने शहर के 40 वार्डों में 51 मतदान केंद्रों का गठन किया है। इन सूचियों का अवलोकन कर कोई आपत्ति होने पर 26 अप्रैल तक निर्वाचन अधिकारी को दावे व आपत्तियां दी जा सकेगी।
गुरूवार को आड़सर बास के वार्ड 29 में तीन गलियों के करीब 200 वोट मतदाताओं के नाम सूची से गायब मिले। वार्ड के वरिष्ठ नागरिक मांगीलाल राठी सहित नागरिकों ने लिस्टों का अवलोकन किया। जिसमें वार्ड 29 की वोटर लिस्ट में नारायण पुजारी गली, कर्वा गली व राठी गली, तीन गलियों के सभी वोटरों के नाम सूची से गायब मिले। एकत्र हुए मतदाताओं ने प्रगंणक मुरारी शर्मा को मौके पर बुलाया। शर्मा ने श्रीडूंगरगढ़ ONE को बताया कि ये पालिका द्वारा की गई गड़बड़ी है। पालिका द्वारा प्राप्त सूची में वार्ड 29 के करीब 170 वोटर वार्ड 28 की सूची में जोड़ दिए गए है। शर्मा ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने निर्वाचन अधिकारी को सूचना देते हुए, ये नाम वार्ड 29 की सूची में जोड़ने की रिपोर्ट दे दी है। वहीं मांगीलाल राठी ने शहर के सभी मतदाताओं को अपने वार्ड की मतदाता सूचियों का अवलोकन अवश्य कर लेने का आग्रह किया है ताकि समय रहते सुधार किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़