श्रीडूंगरगढ़ ONE 23 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ का भारती निकेतन शिक्षण संस्थान पश्चिमी राजस्थान के शिक्षा जगत में लगातार अपनी सफलताओं से नई ऊंचाइयाँ छू रहा है। शानदार परीक्षा परिणामों और अनुशासित पढ़ाई के साथ मजबूत सिस्टम के बल पर ये संस्थान आज छात्रों और अभिभावकों की पहली पसंद बन चुका है। संस्थान के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के सदस्यों ने बताया कि भारती निकेतन ने 2 बार राजस्थान टॉपर (1st State Merit) देकर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। इतना ही नहीं, पिछले 10 वर्षों से स्कूल का हर चौथा छात्र 90% से अधिक अंक हासिल कर रहा है और वह भी बिना किसी ट्यूशन या बाहरी कोचिंग के। उन्होंने बताया कि विद्यालय की अनुभवी शिक्षकों की मजबूत टीम सफलता की नींव है। इस टीम के द्वारा लगातार शिक्षा में नवाचार किए जाते है। यहां ऐसा वातावरण बनाया गया है, जिसमें छात्र स्कूल में ही इतना मजबूत हो जाता है कि उसे अलग से ट्यूशन की जरूरत नहीं पड़ती। संस्थान द्वारा प्रत्येक छात्र के लिए ऐसी योजना बनाई जाती है, जिससे उसके अंकों में 40% तक सुधार संभव हो पाता है।
स्कूली की अनुभवी टीम द्वारा नियमित और अधिक संख्या में प्री-बोर्ड टेस्ट लेकर छात्रों को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार किया जाता है, जिससे उनका आत्मविश्वास और प्रदर्शन दोनों बेहतर होते हैं। प्रबंधन ने बताया कि विद्यालय में लड़कियों और लड़कों की अलग-अलग कक्षाएं संचालित कर अनुशासन और पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है। वहीं पूरा सिलेबस एक तय योजना के अनुसार समय पर पूरा कराया जाता है, जिससे पढ़ाई में निरंतरता बनी रहती है। कक्षाकक्ष में विद्यार्थियों की सीमित संख्या ही रखी जाती है, जिससे प्रत्येक बच्चे पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान दिया जा सके। प्रबंधन ने बताया कि भारती निकेतन शिक्षण संस्थान आज सिर्फ एक स्कूल नहीं, बल्कि सफलता की पहचान बन चुका है। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए भारती निकेतन शिक्षण संस्थान एक बेहतरीन विकल्प साबित हो रहा है।