WhatsApp Menu
एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल को मिली सीबीएसई मान्यता, स्कूल में छाया उत्सव का माहौल  |  शिक्षा निदेशक ने किया औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर एक को किया संस्पेंड, दो प्राचार्यों को दिए नोटिस  |  हाइवे पर ट्रक और बाइक की हुई टक्कर, एक गंभीर घायल को किया रेफर  |  शिक्षा निदेशक ने किया औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई  |  NH-11 पर कालू फांटा के पास ट्रक-बाइक भिड़ंत, युवक घायल; बीकानेर रेफर  | 

पिकअप और मोटरसाइकिल भिड़े आमने-सामने, बाइक हुई चकनाचूर, दो सवार गंभीर घायल

श्रीडूंगरगढ़ ONE 27 अप्रैल 2026। क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। अभी कुछ देर पहले ही गांव सोनियासर मीठिया के पास कुनपालसर मार्ग पर एक बाइक और पिकअप आमने सामने टकरा गए है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी, की बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार दो युवक कितासर भाटियान निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। सोनियासर मीठिया के सक्रिय युवा मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को गांव में ही डॉक्टर तक पहुंचा तुरंत चिकित्सकीय सहायता दिलवाई। दोनों घायलों को गांव की ही एक पिकअप में लेकर उपजिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया है। वहीं कितासर सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल पूनियां को दोनों घायलों की सूचना देकर घायल के परिवार तक सूचना कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़