डूंगरगढ़ one 22 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धनेरू में बुधवार को आयोजित समारोह में सत्र 2025-26 में कक्षा 9वीं में अध्ययनरत रही बालिकाओं को राजस्थान सरकार की नि:शुल्क साइकिल योजना के तहत साइकिलें वितरित की गईं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत धनेरू के प्रशासक मोहनलाल स्वामी रहे। उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और इससे ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
इस दौरान महिला जनप्रतिनिधि सरोज देवी, भामाशाह आईदान पारीक, एसडीएमसी सदस्य बाबूलाल शर्मा, ग्रामीण भागीरथ रेवाड़, मूलचंद स्वामी, भंवरनाथ व मोहननाथ सिद्ध सहित अन्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य संदीप दयाल एवं रामनिवास जानू ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।