WhatsApp Menu
एसआई रतनलाल ने एमडी के साथ हिस्ट्रीशीटर को धर दबोचा  |  इकरारनामा किया किसी ओर से खेत बेच दिया किसी ओर को, हड़प ली रकम, एक महिला सहित 6 पर लगाए आरोप, मामला दर्ज  |  रात के अंधेरे में खजड़ी पर चली आरी, दो दर्जन से अधिक पेड़ काट डाले, ग्रामीणों में रोष  |  महिलाओं ने रखा आस माता का व्रत, कहानी सुनकर सुख समृद्धि की कामना की  |  6 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

गुसाईंसर बड़ा के टोल के निकट सड़क पर पड़े टीन शेड से बोलेरो सवार गंभीर घायल।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 8 जुलाई 2025। गुसाईंसर बड़ा के निकट स्थित टोल पर हुई दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया टोल के निकट रोड पर लोहे का टीन शेड व बिना रेडियम लगा बोर्ड डाले हुए थे। बोलेरो सवार 40 वर्षीय भोजूराम पुत्र भंवरलाल गोदारा श्रीडूंगरगढ़ से अपने गांव लोढेरा जा रहा था। रास्त में वह टोल के रखे हुए बोर्ड से टकराया व लोहे के पतरे से जा भिड़गया। युवक की गर्दन पर पतरे से चोट आई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने मौके पर पहुंच कर घायल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉ ओपी स्वामी व उनकी टीम ने घायल को संभाला और गले पर करीब 8 टांके तुरंत लगाए गए। घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई व भाई भी अस्पताल में मौके पर पहुंच गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़