WhatsApp Menu
बाडेला में स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में कायम होगा नया मुकाम, “अभिज्ञान सरोकार” स्कूल का हुआ भव्य उद्घाटन।  |  संत सान्निध्य में संकीर्तन के साथ निकलेगी गौ सम्मान रैली, शनिवार को तीन गांवो में किया जनसंपर्क।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  10 दिन में ट्यूबवेल निर्माण का आश्वासन, टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की शुरू।  |  श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 24 पेटी शराब बरामद कर दो युवकों को किया गिरफ्तार।  | 

महिलाओं ने रखा आस माता का व्रत, कहानी सुनकर सुख समृद्धि की कामना की

श्रीडूंगरगढ़ ONE 6 मार्च 2026। होली के बाद की चैत्र कृष्ण चतुर्थी को आज महिलाओं ने आस चौथ का व्रत रखा और घर परिवार में सुख समृद्धि की कामनाएं की। जगह जगह गली मोहल्लों में महिलाओं ने खेजड़ी के पेउ़ के पास पूजा अर्चना संपन्न की और कथा कहानी सुनकर सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। खेजड़ी की परिक्रमा कर पति की लंबी उम्र की प्रार्थना की। सामूहिक पूजन में विधि विधान से पूजन संपन्न कर बुजुर्ग महिलाओं ने सभी को आस पूरी होने का आशीर्वाद भी दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी आस चौथ का व्रत रखकर महिलाओं ने सामूहिक पूजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़