WhatsApp Menu
बाडेला में स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में कायम होगा नया मुकाम, “अभिज्ञान सरोकार” स्कूल का हुआ भव्य उद्घाटन।  |  संत सान्निध्य में संकीर्तन के साथ निकलेगी गौ सम्मान रैली, शनिवार को तीन गांवो में किया जनसंपर्क।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  10 दिन में ट्यूबवेल निर्माण का आश्वासन, टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की शुरू।  |  श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 24 पेटी शराब बरामद कर दो युवकों को किया गिरफ्तार।  | 

रात के अंधेरे में खजड़ी पर चली आरी, दो दर्जन से अधिक पेड़ काट डाले, ग्रामीणों में रोष

श्रीडूंगरगढ़ ONE 6 मार्च 2026। गुरूवार को विधानसभा में भारी हंगामे के बीच खेजड़ी पर बहस हुई और सरकार ने खेजड़ी पर अलग से बिल लाने की बात कही। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने खेजड़ी काटने पर सख्त सजा हो, इसलिए अलग से बिल लाए जाने की बात कही। वहीं रात ही अंधेरा ढलने के साथ ही गांव तोलियासर की दक्षिणी रोही में खेजड़ी के पेड़ पर आरी चली। यहां 25 पेड़ काट डाले और रात ही ग्रामीणों ने पुलिस व वन विभाग को सूचना दी। शुक्रवार सुबह सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए व खेजड़ी काटे जाने का विरोध जताया। वन विभाग के सहायक वन सरंक्षक सत्यपालसिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए है। वहीं श्रीजंभेश्वर पर्यावरण एंव जीवरक्षा प्रदेश संस्था के तहसील अध्यक्ष शिवकैलाश धारणियां सहित श्रवणसिंह राजपुरोहित, मांगीलाल, लूणाराम राजपुरोहित ने विरोध करते हुए वन सरंक्षक को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। जिससे क्षेत्र में खेजड़ी कटाई पर रोक लग सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़