WhatsApp Menu
इकरारनामा किया किसी ओर से खेत बेच दिया किसी ओर को, हड़प ली रकम, एक महिला सहित 6 पर लगाए आरोप, मामला दर्ज  |  रात के अंधेरे में खजड़ी पर चली आरी, दो दर्जन से अधिक पेड़ काट डाले, ग्रामीणों में रोष  |  महिलाओं ने रखा आस माता का व्रत, कहानी सुनकर सुख समृद्धि की कामना की  |  6 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  | 

आठंवे बलिदान दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित किए, हुए अनेक आयोजन

श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 जनवरी 2026। गांव धीरदेसर चोटियान के सपूत शहीद नायक राकेश चोटिया स्मारक पर शहीद के आठंवे बलिदान दिवस पर ग्रामीणों ने श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया। सरपंच रामचंद्र चोटिया ने मौजिज ग्रामीणों के साथ झंडारोहण किया और शहीद प्रतिमा का माल्यार्पण किया। शहीद राकेश चोटिया राउमावि के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुतियां दी। गांव के वरिष्ठ नागरिक एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य ने कार्यक्रम का संचालन देते हुए देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वालों का इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में नाम अंकित होने की बात कही। आर्य ने युवाओं को प्रेरणा देते हुए देशसेवा के लिए सदैव आगे रहने का आह्वान किया। इस दौरान गांव शहीद राकेश चोटिया अमर रहे के नारों और भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धाजंलि सभा में शहीद के पिता चैराराम चोटिया ने नम आंखो से शहीद को श्रद्धाजंलि दी व सभी का आभार जताया। इस दौरान प्रभुराम चोटिया, तिलोक चोटिया, मोहनलाल, शेराराम चोटिया, डालाराम शर्मा, गजानंद शर्मा, शेरसिंह राजपूत, सरदाराराम चोटिया, हीराराम चोटिया, भंवरलाल चोटिया, पूर्णाराम जाखड़, बिजुसिंह, रामनिवास चोटिया सहित अनेक मौजिज ग्रामीण, युवा व परिवारजन शामिल रहें। सभी स्कूली बच्चों को फलों का वितरण किया गया।
कस्बे के अंग्रेजी माध्यम के जयपुर पब्लिक स्कूल में शहीद नायक राकेश चोटिया को पुष्पाजंलि अर्पित की गई। स्कूल के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने शहीदों को देश का सच्चा नायक बताते हुए उनके बलिदान का सदैव स्मरण करने व उनके प्रति आभारी रहने की बात कही। घिंटाला ने शहीद राकेश चोटिया को क्षेत्र का गौरव बताते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र प्रथम की प्रेरणा दी। इस दौरान स्कूल के संदीप गोदारा, अंशु शर्मा, विक्रम साहरन सहित स्टाफ ने पुष्पाजंलि अर्पित की और शहीद अमर रहें के नारे लगाए।
गांव इंदपालसर हीरावतान में शनिवार सुबह डीआर पब्लिक स्कूल में शहीद नायक राकेश चोटिया को श्रद्धाजंलि दी गई। स्टाफ ने शहीदों के बलिदान के प्रति सम्मान जताते हुए नमन किया। सभी विद्यार्थियों ने शहीद राकेश चोटिया अमर रहें के नारे लगाए और शहीद के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़