WhatsApp Menu
टैक्सी ड्राइवर से लूट: 800 किमी पीछा कर पुलिस ने पंजाब से किये 4 आरोपी गिरफ्तार  |  श्रीडूंगरगढ़ में गूंजी श्रीकृष्ण कथा, श्रद्धालु भक्ति में हुए भाव-विभोर  |  पुलिस अलर्ट, आधा दर्जन से अधिक दुकानें खंगाली, एक को मांझे के साथ पकड़ा, मामला दर्ज।  |  पिकअप ने खाया पलटा, दो सवार घायल, समिति सेवादारों ने पहुंचाया अस्पताल।  |  सजा बड़ा पांडाल, तैयारियां पूरी, हजारों की संख्या में मौजूद रहेगें क्षेत्रवासी, श्रीडूंगरगढ़ ONE पर होगा लाईव प्रसारण।  | 

अलग-अलग थाना क्षेत्र में विभिन्न मामलों में उत्पात मचाने पर 10 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

श्रीडूंगरगढ़ ONE 21 जुलाई 2025। अलग अलग थाना क्षेत्र में विभिन्न मामलों में उत्पात मचाने पर 10 व्यक्तियों को पुलिस ने रविवार को पकड़ कर थाने पहुंचाया और शांतिभंग में इन्हें पाबंद किया गया है। श्रीडूंगरगढ़ थाने के हैड कांस्टेबल रामस्वरूप ने जेतासर निवासी लीलाधर गुसाईं को तथा हैड कांस्टेबल राजकुमार ने हेमासर निवासी बुधराम को शांतिभंग में पकड़ कर थाने पहुंचाया। वहीं सेरूणा थाना के हैड कांस्टेबल आवड़दान ने झगड़ा फसाद करने पर झझेंऊ निवासी लूणसिंह, भागूसिंह, गिरधारीसिंह को पकड़ कर शांतिभंग में गिरफ्तार किया। निकटवर्ती कालू थाने में हैड कांस्टेबल हवासिंह ने जालबसर निवासी 25 वर्षीय शीशराम जाट व 25 वर्षीय राजूराम जाट को शांतिभंग में गिरफ्तार किया। वहीं नापासर थाने के हैड कांस्टेबल मूलाराम ने सूडसर निवासी 24 वर्षीय नितेश स्वामी, 21 वर्षीय प्रेम जाट, गोपालसर निवासी 19 वर्षीय दिनेश सुथार को पकड़कर शांतिभंग में पाबंद करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़