WhatsApp Menu
इकरारनामा किया किसी ओर से खेत बेच दिया किसी ओर को, हड़प ली रकम, एक महिला सहित 6 पर लगाए आरोप, मामला दर्ज  |  रात के अंधेरे में खजड़ी पर चली आरी, दो दर्जन से अधिक पेड़ काट डाले, ग्रामीणों में रोष  |  महिलाओं ने रखा आस माता का व्रत, कहानी सुनकर सुख समृद्धि की कामना की  |  6 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  | 

श्रीडूंगरगढ़ में जैन महिला ने ग्रहण किया संथारा: आचार्य महाश्रमण की आज्ञा से तिविहार संथारे का प्रत्याख्यान

डूंगरगढ़ one 24 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। जैन धर्म की तप, त्याग और आत्मसंयम की परंपरा का पालन करते हुए कस्बे में एक जैन महिला ने संलेखना विधि के तहत संथारा ग्रहण किया। कालू बास निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अशोक बैद की माता एवं माणिकचंद बैद की पत्नी रेवती देवी बैद ने आज सुबह 7:28 बजे संथारा स्वीकार किया।

आचार्य महाश्रमण की आज्ञा से साध्वी संगीतश्री एवं साध्वी डॉ. परमप्रभा ने रेवती देवी की स्वयं की तथा परिजनों की सहमति से, श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति में तिविहार संथारे का प्रत्याख्यान करवाया।

संथारा ग्रहण के बाद अशोक बैद के निवास पर धार्मिक वातावरण बन गया है। घर में भजनों और जप का क्रम शुरू हो गया है और बड़ी संख्या में समाजजन दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

जैन धर्म में संलेखना को जीवन के अंतिम क्षणों में आत्मशुद्धि और आत्मोत्थान का मार्ग माना जाता है, जिसे श्रद्धा और संयम के साथ स्वीकार किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़