डूंगरगढ़ one 19 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। ग्राम पंचायत मोमासर में जल्द ही सरकारी सेवा में चयनित युवाओं का सम्मान किया जाएगा। पंचायत की ओर से पिछले दो वर्षों में सरकारी नौकरी हासिल करने वाले होनहार युवाओं के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।
उप प्रशासक संचेती करेंगे सम्मान
ग्राम पंचायत के उप प्रशासक जुगराज संचेती ने बताया कि गाँव की शैक्षणिक प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से यह समारोह रखा जा रहा है। चयनित युवाओं को पंचायत की ओर से सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि “पढ़ेगा मोमासर, बढ़ेगा मोमासर” के लक्ष्य के साथ यह पहल की गई है।
20 जनवरी तक देना होगा विवरण
बाबुलाल गर्ग ने बताया कि पिछले दो वर्षों में किसी भी सरकारी विभाग में चयनित अभ्यर्थी 20 जनवरी तक ग्राम पंचायत कार्यालय में अपना विवरण जमा करवा सकते हैं।
विवरण में नाम, पिता का नाम, चयनित पद, विभाग और मोबाइल नंबर देना अनिवार्य होगा।
घोषणा के बाद बढ़ा उत्साह
समारोह की घोषणा के बाद से ही गाँव में युवाओं और उनके परिजनों में उत्साह का माहौल है। पंचायत प्रशासक और सभी वार्ड पंचों ने पात्र युवाओं से समय पर पंजीकरण करवाने की अपील की है।
यह रहे मुख्य तथ्य
- आयोजन: प्रतिभा सम्मान समारोह
- पात्र: पिछले 2 वर्षों में सरकारी सेवा में चयनित युवा
- अंतिम तिथि: 20 जनवरी
- स्थान: ग्राम पंचायत भवन, मोमासर