WhatsApp Menu
हॉस्पिटल रोड पर हादसा: गहरे खुले नाले में गिरकर नंदी की मौत, बचाव में संसाधन नहीं मिलने से सेवादारों में रोष  |  संथारा साधिका बरजू देवी पारख की स्मृति सभा आयोजित, मालू भवन में कार्यक्रम, साध्वी लक्ष्यप्रभा के सान्निध्य में दी श्रद्धांजलि  |  भामाशाह जैन की प्रेरणा से गांव की प्रतिभाओं सहित उनके माता-पिता का कल होगा सम्मान, पढें पूरी खबर।  |  कायस्थ महासभा में प्रदीप सक्सेना को बीकानेर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी  |  प्रवासी राठी ने किया गौशाला का अवलोकन, 11 गाय गोद ली, प्रतिवर्ष वहन करेंगे इनकी खर्च राशि।  | 

जयपुर में संपर्क साहित्य संस्थान का 8वां वार्षिकोत्सव: 21 साहित्यकार ‘संपर्कश्री’ से सम्मानित, रवि पुरोहित को मिला अलंकरण

साहित्य समाज को नई दिशा देता है: महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. मंजू बाघमार

डूंगरगढ़ one 19 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने कहा कि साहित्य की सेवा एक ऐसा अनूठा अनुष्ठान है, जो समाज को नई दिशा और नई दृष्टि प्रदान करता है। वे संपर्क साहित्य संस्थान के आठवें वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थीं। यह आयोजन जयपुर के होटल ग्रांड सफारी के शाही हॉल में किया गया।

डॉ. बाघमार ने संस्थान द्वारा महिला सशक्तीकरण के तहत किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं को शक्ति और संबल मिलता है। उन्होंने संस्थान की नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई।

वार्षिकोत्सव के अवसर पर साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बीकानेर के साहित्यकार रवि पुरोहित और नवनीत पांडे सहित देशभर के 21 प्रतिष्ठित साहित्यकारों को ‘संपर्कश्री’ सम्मान से नवाजा गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद रवि पुरोहित ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक और सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजन पिछड़े, शोषित और जरूरतमंद वर्ग के लिए रामबाण सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि सम्मान रचनाकार की सामाजिक पहचान के साथ-साथ नई जिम्मेदारी और दायित्वबोध भी सौंपता है।

कार्यक्रम में बसंती पवार, डॉ. बसंत सिंह सोलंकी, गोविंद भारद्वाज, हरि प्रकाश राठी, हरिराम मीणा, हेमंत शेष, हितेश व्यास, मधु खंडेलवाल, रिजवान एजाजी, मनोज कुमार शर्मा, मीठेश निर्मोही, डॉ. नवल किशोर, सुधा जुगराज, प्रेम आनंदकर, डॉ. सतीश कुमार और शिव कुमार शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रोजियम ग्रुप के चेयरमैन अर्पित जैन ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में हिन्दी प्रचार-प्रसार संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अखिल शुक्ला और शिक्षाविद् डॉ. ऋत्विज गौड़ मौजूद रहे। संस्थान अध्यक्ष अनिल लढ़ा एवं महासचिव रेनू शब्दमुखर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

संस्थान अध्यक्ष अनिल लढ़ा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की, जबकि मुख्य संरक्षक डॉ. आरती भदोरिया ने स्वागत भाषण में ‘सेव बेटी-सेफ बेटी’ अभियान की जानकारी दी। महासचिव रेनू शब्दमुखर ने संस्थान की आठ वर्षों की साहित्यिक यात्रा पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन विजयलक्ष्मी जांगिड़ और सीमा वालिया ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़