श्रीडूंगरगढ़ ONE 19 जनवरी 2026। सोमवार को महाराणा प्रताप की 429वीं पुण्यतिथि पर करणी लॉ कंसल्टेंसी में श्रद्धाजंलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां वीर शिरोमणि राणा प्रताप का स्मरण कर उनके शौर्य को याद किया गया। कार्यक्रम में एडवोकेट रणवीरसिंह खिची ने बताया कि 19 जनवरी 1597 में चावंड में चोटों के कारण उनका निधन हो गया था। राजस्थान के इतिहास पुरूष महाराणा राष्ट्र प्रथम का संदेश देते है और आज भी उन्हें उनकी वीरता, त्याग व दृढ़ संकल्प के लिए याद किया जाता है। इस दौरान एडवोकेट धर्मवीरसिंह राठौड़, एड गणेश जाखड़, पूनमचंद नैण, विजय जैन, महावीरप्रसाद मेघवाल, केवल वर्मा, मनीष सुथार सहित अनेक लोग उपस्थित रहें। सभी ने महाराणा के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए राष्ट्र प्रथम का संकल्प लिया।