WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  गौ-सम्मान के लिए एकजुट होने का आह्वान, 27 को होगी विशाल रैली, बैठक में तय की रूपरेखा।  |  नारायण को मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, मंत्री बने भैरूंदान  |  श्रीडूंगरगढ़ माहेश्वरी सभा के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न, नारायण प्रसाद कलाणी अध्यक्ष, भैरुँदान मोहता मंत्री चुने गए  |  सरकारी स्कूल में दानदाता बने सहयोगी, दो कमरे निर्माण हेतु किया भूमिपूजन, सीबीईओ हुई शामिल, साइकिल वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न  | 

ट्रेन की चपेट में आने से एक गंभीर घायल को किया बीकानेर रेफर

बीदासर रोड स्थित रेलवे फाटक के पास आज एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, पुदंलसर निवासी 45 वर्षीय लक्ष्मणसिंह पुत्र जुगलसिंह रेलवे फाटक के समीप किसी कारणवश ट्रेन की चपेट में आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग उन्हें निजी वाहन से श्रीडूंगरगढ़ के उपजिला अस्पताल ले गए, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीकानेर रेफर कर दिया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से हेड कांस्टेबल भगवानाराम घटनास्थल पर पहुँच कर मामले की जांच कर रहे हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़