WhatsApp Menu
टैक्सी ड्राइवर से लूट: 800 किमी पीछा कर पुलिस ने पंजाब से किये 4 आरोपी गिरफ्तार  |  श्रीडूंगरगढ़ में गूंजी श्रीकृष्ण कथा, श्रद्धालु भक्ति में हुए भाव-विभोर  |  पुलिस अलर्ट, आधा दर्जन से अधिक दुकानें खंगाली, एक को मांझे के साथ पकड़ा, मामला दर्ज।  |  पिकअप ने खाया पलटा, दो सवार घायल, समिति सेवादारों ने पहुंचाया अस्पताल।  |  सजा बड़ा पांडाल, तैयारियां पूरी, हजारों की संख्या में मौजूद रहेगें क्षेत्रवासी, श्रीडूंगरगढ़ ONE पर होगा लाईव प्रसारण।  | 

शिव मंदिरों में आस्था का ज्वार “हर हर महादेव” के गूंजे जयकारे, शाम को विशेष होगा अर्द्धनारीश्वर रूप में श्रृंगार

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 21 जुलाई 2025। सावन मास के दूसरे सोमवार को शिवभक्तों में आस्था का ज्वार उमड़ रहा है। सुबह से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक, बेलपत्र अर्पण और मंत्रोच्चारण के साथ भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। शिवालयों में “हर हर महादेव” और “बम भोले” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया है। कई जगहों पर विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किए जा रहें है। चिड़पडनाथ जी की बगीची में प्रतिदिन विशेष भजन कीर्तन के आयोजन हो रहा है। बिग्गा बास के प्राचीन शिवालय में रविवार रात शिव का भैरव रूप में सुंदर श्रृंगार किया गया। आज रात यहां भगवान शिव के अर्द्धनारीश्वर रूप को सजाया जाएगा। रात 8 बजे महाआरती का आयोजन होगा। सिंधी कॉलोनी में स्थित झूलेलालजी मंदिर के शिवालय में सुबह 5 बजे रूद्राभिषेक पूजन संपन्न हुआ। वहीं रात 9 बजे से 31 लीटर दूध से रूद्राभिषेक किया जाएगा। श्मशान भूमि में स्थित शिव मंदिर व ताल मैदान के भूतनाथ मन्दिर में भी अद्भुत शिव श्रृंगार किए गए। विदित रहें सावन माह में शिव भक्तों में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल छाया रहता है। क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों में प्रतिदिन पूजन के साथ सोमवार को विशेष आयोजन संपन्न हो रहें है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़