WhatsApp Menu
टैक्सी ड्राइवर से लूट: 800 किमी पीछा कर पुलिस ने पंजाब से किये 4 आरोपी गिरफ्तार  |  श्रीडूंगरगढ़ में गूंजी श्रीकृष्ण कथा, श्रद्धालु भक्ति में हुए भाव-विभोर  |  पुलिस अलर्ट, आधा दर्जन से अधिक दुकानें खंगाली, एक को मांझे के साथ पकड़ा, मामला दर्ज।  |  पिकअप ने खाया पलटा, दो सवार घायल, समिति सेवादारों ने पहुंचाया अस्पताल।  |  सजा बड़ा पांडाल, तैयारियां पूरी, हजारों की संख्या में मौजूद रहेगें क्षेत्रवासी, श्रीडूंगरगढ़ ONE पर होगा लाईव प्रसारण।  | 

दानदाताओं ने दिया सेवा सहयोग, पढें क्षेत्र से तीन खास खबरें एकसाथ:-

जीव दया गौशाला में 7 लाख की लागत से तोषनीवाल परिवार करवाएगा नवनिर्माण।

श्रीडूंगरगढ़ ONE। धोलिया रोड पर स्थित जीवदया गौशाला में गौमाता नंदीशाला का निर्माण दिवंगत कानीराम सुगनीदेवी तोषनीवाल की स्मृति में उनके परिवार द्वारा बनवाया जाएगा। शनिवार को दानदाता रामेश्वरलाल तोषनीवाल द्वारा भूमि पूजन किया गया व 7 लाख की लागत से 10 फुट चौड़ा व 100 फुट लंबी नंदीशाला का निर्माण होगा। गौशाला समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश राठी, मंत्री शिवरतन सोमाणी, कोषाध्यक्ष नथमल सोनी ने दानदाता परिवार को आभार जताया। अध्यक्ष राठी ने कहा कि गौशाला में 2200 से अधिक गौवंश का पालन किया जा रहा है। ऐसे में गौघर व नंदीशाला निर्माण की आवश्यकता है जिसमें कस्बे के दानदाता बढ़चढ़ कर सहयोग कर रहें है।

कन्या कॉलेज में बीओबी बीकानेर ने लगवाया वाटर प्यूरीफाई और कूलर।

श्रीडूंगरगढ़ ONE। बैंक ऑफ बड़ौदा बीकानेर द्वारा राजकीय सदू देवी पारख कन्या कॉलेज में पीने के पानी की लिए आरो मशीन एवं एक कूलर लगवाया है। बीओबी अमरसिंहपूरा के शाखा मैनेजर राधेश्याम गोड़ व हरीश शर्मा ने शनिवार को कॉलेज पहुंच कर समर्पण किया। एमएस कन्या कॉलेज बीकानेर के प्राचार्य व इस कॉलेज के नोडल प्राचार्य डॉ नवदीप सिंह ने आरो व कूलर का उद्घाटन किया। कॉलेज स्टाफ व छात्राओं द्वारा दानदाता का स्वागत किया गया। इस दौरान बीकानेर से प्रोफेसर डॉ उज्जवल गोस्वामी, श्रवण कुमार राईका कार्यक्रम में शामिल हुए और शिक्षा के मंदिर में दान की सार्थकता बताते हुए सराहना की। अतिथियों ने कॉलेज परिसर में पौधारोपण भी किया। इस दौरान कॉलेज स्टाफ डॉ आनंदनारायण पुरोहित, डॉ चित्रा, डॉ सीमा, डॉ प्रभा, डॉ प्रियंका, डॉ कमलसिंह, दयानंद, भरत, राजेंद्र, संगीता सहित छात्राओं के साथ उपस्थित रहें। महाविद्यालय प्रभारी जितेंद्र सिंह भाटी ने बीओबी मैनेजर सहित सभी का आभार जताया।

दादा की स्मृति में बंधनाऊ स्कूल में किया पौधारोपण।

श्रीडूंगरगढ़ ONE। राउमाबावि बंधनाऊ में शनिवार को परमेश्वर चौधरी ने अपने दादा मालाराम चौधरी की स्मृति में पौधारोपण किया। चौधरी ने 61 फलदार वृक्षों के पौधे विद्यार्थियों की सहायता से स्कूल परिसर में लगाए व कुछ पौधे बच्चों को उपहार में भी दिए। इस दौरान प्रधानाचार्य आनंदी सोनी ने विद्यार्थियों को इन पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी सौंपते हुए इनके पालन की प्रेरणा दी। स्टाफ के आनंदी जोशी, मनीषा शर्मा, गीता वर्मा, सरेंद्रसिंह, ओमप्रकाश इस दौरान सक्रिय रहें। विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर पौधारोपण के दौरान अपना सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़