WhatsApp Menu
टैक्सी ड्राइवर से लूट: 800 किमी पीछा कर पुलिस ने पंजाब से किये 4 आरोपी गिरफ्तार  |  श्रीडूंगरगढ़ में गूंजी श्रीकृष्ण कथा, श्रद्धालु भक्ति में हुए भाव-विभोर  |  पुलिस अलर्ट, आधा दर्जन से अधिक दुकानें खंगाली, एक को मांझे के साथ पकड़ा, मामला दर्ज।  |  पिकअप ने खाया पलटा, दो सवार घायल, समिति सेवादारों ने पहुंचाया अस्पताल।  |  सजा बड़ा पांडाल, तैयारियां पूरी, हजारों की संख्या में मौजूद रहेगें क्षेत्रवासी, श्रीडूंगरगढ़ ONE पर होगा लाईव प्रसारण।  | 

बंद मकान में घुसे शातिर चोर, पड़ोसी के चिल्लाने पर उसे बाहर से किया लॉक, पुलिस ने की नाकाबंदी पर भाग छूटे चोर।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 19 जुलाई 2025। क्षेत्र में चोरी की वारदातों में लगातार ईजाफा हो रहा है। बीती रात आड़सर बास के वार्ड नबंर 30 में एक बंद मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। चोर रायपुर प्रवासी शिव सारस्वत के बंद मकान में घुसे और अलमारी व संदूकों के लॉक तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहीं पड़ोसी को चोरों के घुसने की भनक लगी तो उसने हल्ला मचाया। इस पर शातिर चोरों ने पड़ोसी के घर को बाहर से लॉक कर दिया और भाग गए। पड़ोसी को बाहर आने में पांच दस मिनिट का समय लग गया इतने में चोर ने आगे का रास्ता नाप लिया। पुलिस को सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर ड्यूटी ऑफिसर हैड कांस्टेबल रामस्वरूप, कांस्टेबल पुनीत सहित जवान पहुंचे और चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने नाकाबंदी भी की। परंतु चोर हाथ नहीं लगे और भागने में कामयाब हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घर मालिक व परिजनों को सूचना दे दी गई है। शनिवार को नुकसान का आंकलन कर परिजन पुलिस को रिपोर्ट देंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़