श्रीडूंगरगढ़ ONE 19 जुलाई 2025। प्रदेश भर में सावन के बादलों के बरसने से नदी नाले उफान पर है। बांधो व पोखरों में पानी भर गया है। जल भराव से अनेक अप्रिय घटनाएं भी सामने आ रही है। ऐसे में सभी नागरिक जलभराव के निकट बच्चों के खेल के दौरान उनकी सुरक्षा के प्रति सर्तकता बरते। जिले के कोलायत थाना क्षेत्र में चक कन्या बंध में गुरूवार शाम करीब 6 बजे खेत में बने बंधे में जलभराव होने से दो मासूम बालिकाओं की डूब जाने से मौत हो गई। भवंरदान पुत्र सोहनदान चारण निवासी चक कन्या ने पुलिस को बताया कि उसकी दोनों बेटियां 11 वर्षीय सरला और 9 साल की आविना गुरूवार शाम को दोनों खेत देखने के लिए खेत पर गई थी। उसके खेत में ही बने बंधे में पानी का भराव था। दोनों बच्चियां बंधे के पास खेल रही थी और अचानक पैर फिसलने से बंधे में गिर गई। जिससे दोनों डूब गई। लोगों की मदद से दोनों बेटियों को पिता ने बाहर निकाला पर तब तक दोनों की मौत हो गई थी। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर ली और जांच एसएचओ जयसिंह को सौंप दी है।