WhatsApp Menu
गर्मी में अबोलों के लिए पानी का प्रबंध करने की अपील  |  श्रीडूंगरगढ़ में ऑपरेशन नीलकंठ की कार्रवाई: 104 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार  |  अफीम तस्करी में धरा गया युवा नेता, कई मंचों पर रहा बड़े नेताओं के साथ मौजूद  |  टोल प्लाजा पर 56 वाहन चालकों की आंखों की जांच, नेत्र विशेषज्ञ ने दी सेवाएं  |  लखासर टोल पर लगा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, 56 वाहन चालकों की हुई जांच, जरूरतमंदों को दिए चश्मे  | 

मालासी चौक में मूर्ति पूजन, आज भैरूंजी को करवाया जाएगा नगर भ्रमण

डूंगरगढ़ one 24 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के कालूबास स्थित मालासी चौक (पाराशर मंदिर के पास, वार्ड नं. 1) में शुक्रवार सुबह 9:15 बजे मालासी भैरूंजी की मूर्ति का विधिवत पूजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

आयोजकों के अनुसार, आज शुक्रवार शाम 5:15 बजे भैरूंजी की मूर्ति को नगर भ्रमण करवाया जाएगा। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को हवन, पूजन एवं भैरूं चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा। वहीं 26 अप्रैल को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

आयोजकों ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन सवामणी प्रसाद तैयार किया जाएगा, जिसका भोग संत दंडी स्वामी शिवेंद्र महाराज द्वारा बाबा को अर्पित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़