WhatsApp Menu
गर्मी में अबोलों के लिए पानी का प्रबंध करने की अपील  |  श्रीडूंगरगढ़ में ऑपरेशन नीलकंठ की कार्रवाई: 104 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार  |  अफीम तस्करी में धरा गया युवा नेता, कई मंचों पर रहा बड़े नेताओं के साथ मौजूद  |  टोल प्लाजा पर 56 वाहन चालकों की आंखों की जांच, नेत्र विशेषज्ञ ने दी सेवाएं  |  लखासर टोल पर लगा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, 56 वाहन चालकों की हुई जांच, जरूरतमंदों को दिए चश्मे  | 

टोल प्लाजा पर 56 वाहन चालकों की आंखों की जांच, नेत्र विशेषज्ञ ने दी सेवाएं

श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 अप्रैल 2026। हाइवे पर बढ़ती दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा अनेक प्रयास किए जा रहें है। शुक्रवार को लखासर टोल प्लाजा पर वाहन चालकों के लिए नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान 56 वाहन चालकों की आंखों की जांच की गई। इनमें जरूरतमंद चालकों को नि:शुल्क चश्मे वितरित किए गए। सीएमएचओ डॉ राजीव सोनी के निर्देशन में सीकर-बीकानेर हाइवे लिमिटेड की ओर से बीकानेर के एक निजी अस्पताल व बेगराज सोमाणी नेत्र चिकित्सालय श्रीडूंगरगढ़ के विशेषज्ञ डॉ सुनील गोयल, दीपमाला शर्मा, मीणा सारण, डॉ. कपिल चौहान, हरेंद्र गोयल व प्रवीण खत्री ने अपनी सेवाएं दीं। टोल प्लाजा प्रबंधन की ओर से मैनेजर सुनील सिंह सहित रितेश कुमार, राजेश पैरामेडिकल व उम्मेद सिंह ने शिविर के सफल आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई। टोल प्रबंधक सुनील सिंह ने बताया कि नेत्र जांच शिविरों से वाहन चालकों की दृष्टि संबंधी समस्याओं का समय पर उपचार संभव होगा, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकेगी। शिविर के दौरान आरटीओ जितेंद्र सिंह भाटी, आनंद सिंह व मिट्ठू सिंह राठौड़ सहित श्रीडूंगरगढ़ थाना स्टाफ के जवान भी मौके पर मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़