श्रीडूंगरगढ़ ONE 22 अप्रैल 2026। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में नशे की धरपकड़ तेज करते हुए ऑपरेशन नीलकंठ चलाया है। इसी से प्रेरणा लेकर गांव लिखमीसर दिखनादा में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों की ओर लौटने की सीख देते हुए कुश्ती दंगल का रोमांचक आयोजन किया गया। मंगलवार को गांव की गुवाड़ स्थित मैदान पर आयोजित दंगल में पहलवान मुकेश अर्जनसर और परमेश्वर गोदारा के बीच रोमांचक फाइनल मुकाबला खेला गया। दोनों ने जबरदस्त जोर आजमाईश का प्रदर्शन किया व लंबे संघर्ष के बाद मैच डाई हो गया। दोनों खिलाड़ियों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित करते हुए निर्णायकों ने दोनों को विजेता को दी जाने वाली नगद राशि व पुरस्कार दिए। वहीं उपविजेता कैलाश मोमासर रहें जिसे नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दंगल में पहलवान मुकेश गोदारा, लालचंद सूरतगढ़, लाला गुरदासपुर पंजाब, सोनू, रिंकू पहलवान सीकर, राजवीर घड़साना, बाबूलाल मक्कासर, परमेश्वर मोमासर, कैलाश गोदारा, चिड़िया पहलवान लूणकरणसर सहित गांव के पहलवान शामिल हुए।
प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में सेरूणा थानाधिकारी संध्या बिश्नोई भी शामिल हुई। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने जीवन में सकारात्मक कार्य करने की प्रेरणा दी। बिश्नोई ने कहा कि अपराध की गलियां सदैव हवालात में जाकर ही ठहरती है। युवा जागरूक होकर अपने परिवार के सम्मान के लिए कार्य करें। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि धुड़ाराम डेलू, रामकरण कूकणा, रामेश्वरलाल चौधरी, कालूराम डेलू, हरिराम भादू, परमेश्वर डेलू, हीराराम डेलू, रामा स्वामी, रेवंतराम नायक, हुकमाराम मोहर सहित अनेक मौजिज ग्रामीण मौजूद रहें। दंगल के बाद विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने दर्शक के रूप में कुश्ती दंगल का आनंद लिया।