WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  आमने सामने भिड़ी दो बाइकें, दो सवार घायल, एक गंभीर को बीकानेर रेफर।  |  मोमासर CHC में खण्ड स्तरीय बैठक: कमजोर प्रगति वाले संस्थानों को शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश  |  बालोतरा में HPCL रिफाइनरी में भीषण आग, उद्घाटन से एक दिन पहले हादसा; 2-3 घंटे में पाया काबू  |  दिन भर से चल रहा है विरोध, जॉइनिंग को पहुंचे ईओ को मिला ताला, थाने लगाई गुहार, विधायक ने लगाई फटकार  | 

बालोतरा में HPCL रिफाइनरी में भीषण आग, उद्घाटन से एक दिन पहले हादसा; 2-3 घंटे में पाया काबू

डूंगरगढ़ one 20 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान के बालोतरा क्षेत्र में स्थित Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) की रिफाइनरी में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे भीषण आग लग गई। आग रिफाइनरी की कच्चे तेल को साफ करने वाली दो यूनिट में लगी बताई जा रही है।

डूंगरगढ़ one: रिफायनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट से उठती आग की लपटें

यूनिट से धुआं उठता देख कर्मचारियों ने तुरंत फायर सेफ्टी सिस्टम सक्रिय किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 2 से 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान यूनिट से लगातार ऊंची लपटें उठती रहीं।
करीब 79 लाख 459 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस रिफाइनरी का उद्घाटन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाना प्रस्तावित था, लेकिन हादसे के बाद उनका दौरा स्थगित कर दिया गया है।

आग लगते ही एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र को खाली करा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान और आग लगने के कारणों का आकलन किया जा सकेगा।

डूंगरगढ़ one: फायर बिग्रेड की टीम ने पाया आग पर काबू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़