WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  आमने सामने भिड़ी दो बाइकें, दो सवार घायल, एक गंभीर को बीकानेर रेफर।  |  मोमासर CHC में खण्ड स्तरीय बैठक: कमजोर प्रगति वाले संस्थानों को शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश  |  बालोतरा में HPCL रिफाइनरी में भीषण आग, उद्घाटन से एक दिन पहले हादसा; 2-3 घंटे में पाया काबू  |  दिन भर से चल रहा है विरोध, जॉइनिंग को पहुंचे ईओ को मिला ताला, थाने लगाई गुहार, विधायक ने लगाई फटकार  | 

दिन भर से चल रहा है विरोध, जॉइनिंग को पहुंचे ईओ को मिला ताला, थाने लगाई गुहार, विधायक ने लगाई फटकार

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 20 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में ईओ कुंदन देथा को जॉइनिंग करवाने के मसले पर विवाद ऐसा बढ़ा की पालिका में भाजपा के दो फाड़ खुल कर सामने आ गए। देथा को ईओ लगाने के आदेशों के बाद आज सोमवार को ज्वाइन करना था, लेकिन पालिका प्रांगण में सुबह से ही विधायक समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। यहां जम कर ईओ के खिलाफ नारेबाजी की गई एंव अपना रोष जताया गया। रोष जताने वालो में पार्षद अरुण पारीक, जगदीश गुर्जर, मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम दर्जी, रोहित बोहरा, पवन इंदौरिया सहित कई जने शामिल रहें। विरोध को देखते हुए ईओ देथा पहले पुलिस थाने गए एवं पुलिस से सुरक्षा की मांग की। इसके बाद देथा करीब 3 बजे नगरपालिका पहुंचे तो उन्हें ईओ कक्ष पर ताला लटका मिला। इसी दौरान उनकी जॉइनिंग का विरोध करने वाले भी पहुंच गए, इस दौरान देथा ने सरकारी आदेशों का उल्लेख करते हुए ज्वाइन करने देने की समझाईश की, लेकिन उनका विरोध कर रहे भाजपा कार्यकर्ता नहीं माने। इस दौरान एक कार्यकर्ता ने अपने फोन से देथा को विधायक ताराचंद सारस्वत से बात करवाई। इस कॉल पर विधायक ने ईओ को फटकार लगाते हुए आज ज्वाइन नहीं करने को कहा। इसके बाद पार्षद अरुण पारीक एवं जगदीश गुर्जर उन्हें एक गाड़ी में लेकर पालिका भवन से बाहर चले गए। कुछ देर बाद देथा पुनः पालिका पहुंचे एवं यहां से बिना ज्वाइन किए ही रवाना हो गए। दिन भर चले इस नाटकीय घटनाक्रम की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़