WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  तेेरापंथ समाज की दो खबरें पढ़े एकसाथ  |  अंचल भर में हुए अनेक आयोजन, अर्पित की पुष्पाजंलि, देखें फोटो के साथ पूरी खबर  |  अंबेडकर जयंती पर राष्ट्रीय वेबिनार: आधुनिक भारत में उनके विचारों की प्रासंगिकता पर चर्चा, प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट  |  श्रीडूंगरगढ़ में अम्बेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि: विधायक, राज्यमंत्री सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण  | 

तेेरापंथ समाज की दो खबरें पढ़े एकसाथ

1- तेयुप ने युवा सम्मेलन में किया श्रेष्ठ प्रदर्शन, तीन पुरस्कार जीते।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं व किशोरों ने 12, 13 एवं 14 अप्रैल को लाडनूं में आयोजित त्रिदिवसीय उत्तरांचल स्तरीय युवा सम्मेलन में उत्साह एवं ऊर्जा के अपनी भागीदारी निभाई। दल ने आचार्यश्री महाश्रमण के दर्शन एवं मंगल पाठ श्रवण किया। सम्मेलन के दौरान मुनि योगेश कुमार, मुनि नय कुमार सहित कई संतों एवं राष्ट्रीय अभातेयुप पदाधिकारियों के मार्गदर्शन ने युवाओं को नेतृत्व, अनुशासन और संगठनात्मक क्षमता के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी। सम्मेलन में कुल 555 रजिस्ट्रेशन के बीच श्रीडूंगरगढ़ परिषद के युवाओं ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए प्रश्नोत्तरी में पीयूष बोथरा, अनुशासन में प्रदीप पुगलिया तथा भजन मंडली से सुमित बरडिया ने तीन पुरस्कार भी अर्जित किए। श्रीडूंगरगढ़ से समाज के लोगों ने तेयुप सदस्यों को बधाई दी। परिषद अध्यक्ष विक्रम मालू ने बताया कि 37 युवाओं की सक्रिय भागीदारी, संवाद, प्रश्नोत्तर, सुझाव एवं सेवा कार्यों में विशेष उपस्थिति रही। परिषद अध्यक्ष सहित मंत्री पीयूष बोथरा, संयोजक दीपक छाजेड़ एवं किशोर मंडल संयोजक मुदित पुगलिया सहित पूरी टीम की यह सहभागिता सफल रही।

2- महिला मंडल ने किया गणगौर उत्सव का आयोजन, 40 प्रतिभागी हुई शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के बैनर तले स्थानीय शाखा ने मंगलवार को महिला मंडल भवन में गणगौर उत्सव का रंगारंग आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मंत्र के साथ किया गया। मंडल संरक्षिका शांता पुगलिया ने गणगौर पर्व का महत्व बताते हुए सभी महिलाओं के उत्साह और सहभागिता की सराहना की। उन्होंने मंडल की सक्रिय गतिविधियों व पदाधिकारियों के प्रयासों को भी सराहा। उत्सव में तीन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 40 महिलाओं ने भाग लिया। गीत-संगीत प्रतियोगिता में नीतू बोथरा प्रथम, अंजू पारख द्वितीय और सरिता बोथरा तृतीय रहीं। वेश-भूषा प्रतियोगिता में रिंकी मालू ने प्रथम, मधु झाबक ने द्वितीय तथा ईशर-गणगौर के रूप में सुश्री प्रेक्षा पुगलिया एवं सुश्री काव्या सिंघी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में सपना पुगलिया प्रथम और रितु मालू द्वितीय रहीं। निर्णायक के रूप में शांता पुगलिया एवं माहेश्वरी महिला मंडल से प्रेम सोमानी उपस्थित रही। कार्यक्रम के संचालन व व्यवस्थाओं में मंडल सदस्यायों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम की रूपरेखा का संयोजन अंजू पारख ने किया। अर्थ संयोजन की जिम्मेदारी शांता पुगलिया ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मंत्री अंबिका डागा ने सभी का आभार जताया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़