WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  तेेरापंथ समाज की दो खबरें पढ़े एकसाथ  |  अंचल भर में हुए अनेक आयोजन, अर्पित की पुष्पाजंलि, देखें फोटो के साथ पूरी खबर  |  अंबेडकर जयंती पर राष्ट्रीय वेबिनार: आधुनिक भारत में उनके विचारों की प्रासंगिकता पर चर्चा, प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट  |  श्रीडूंगरगढ़ में अम्बेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि: विधायक, राज्यमंत्री सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण  | 

श्रीडूंगरगढ़ में अम्बेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि: विधायक, राज्यमंत्री सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण

डूंगरगढ़ one 14 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सरदारशहर रोड स्थित अम्बेडकर स्मृति भवन में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक ताराचंद सारस्वत ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस मौके पर विधायक सारस्वत ने कहा कि बाबा साहब का राष्ट्र निर्माण में योगदान अतुलनीय है। उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के माध्यम से देश को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने विधायक सारस्वत को बाबा साहब द्वारा रचित भारत का संविधान भेंट कर सम्मानित किया। विधायक ने सभी का आभार जताया।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सुभाष कमलिया, आदुराम मेहरा, भाजपा शहर अध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम दर्जी, जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़ सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर बाबा साहब के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया।

अंबेडकर जयंती पर धीरदेसर पुरोहितान में कार्यक्रम, राज्यमंत्री सुथार ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
डूंगरगढ़ one श्रीडूंगरगढ़। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर धीरदेसर पुरोहितान गांव में श्रद्धा के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, किसान मोर्चा महामंत्री रतन सिंह राठौड़, सत्यनारायण स्वामी सहित गांव के गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

अंबेडकर जयंती पर छात्रावास में श्रद्धांजलि सभा, संविधान के महत्व पर दिया जोर
डूंगरगढ़ one श्रीडूंगरगढ़। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास एवं संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर पुष्पांजलि अर्पित की।

छात्रावास मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता थे। उन्होंने देश को ऐसा संविधान दिया, जो एकता, अखंडता, समानता और सामाजिक न्याय की भावना को सुदृढ़ करता है। उनका योगदान देश हमेशा याद रखेगा।

कार्यक्रम में गायत्री भुंवाल, पूजा चौधरी और निरमा कड़वासरा ने अंबेडकर के जीवन व विचारों पर प्रकाश डाला। इस दौरान पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी, पुरखाराम कुकणा, सहिराम सायच, श्याम सिंह सारण, दयानंद बेनीवाल, संगीता बेनीवाल, महेंद्र ग्वाला, सुशील सेरडिया सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
अंत में श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़