1- अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए विधायक।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। सरदारशहर रोड स्थित अम्बेडकर स्मृति भवन में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक ताराचंद सारस्वत ने बाबा साहब का माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित दी। विधायक ने बाबा साहब के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को अमूल्य बताते हुए सामाजिक न्याय की स्थापना में उनकी भूमिका को प्रेरणीय बताया। आयोजकों ने विधायक को ‘भारत का संविधान’ पुस्तक देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य सुभाष कमलिया, आदुराम मेहरा, भाजपा शहर अध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम दर्जी, जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश सारस्वत, रोहित बोहरा, जगदीश गुर्जर, महेश राजोतिया, गोपाल सोनी, सूरजभान स्वामी, भवानी तावणीया, भरत सुथार, किशन पुरी, योगेश सारस्वत, अनिल वाल्मीकि, श्रवण वाल्मीकि सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता व नागरिक शामिल हुए।
2- धीरदेसर पुरोहितान के कार्यक्रम में शामिल हुए जनप्रतिनिधि।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। धीरदेसर पुरोहितान में अंबेडकर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, डॉ विवेक माचरा, सरपंच ओमप्रकाश शर्मा, रतनसिंह केऊ व सत्यनारायण स्वामी शामिल हुए। सभी वक्ताओं ने बाबा साहेब के योगदान को याद किया। उनके शिक्षा, समानता, सामाजिक क्रांति के बारे में विचार व्यक्त करते हुए प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया। जय भीम युवा मंडल के सदस्यों ने अतिथियों का आभार जताया। मंच संचालन नितेश मेहरा ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।
3- धीरदेसर पुरोहितान में युवाओं ने संगठन का गठन कर लिया क्रांति का संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। बाबा साहेब के शिक्षा व समानता के विचार को हर घर तक पहुंचा कर क्रांतिकारी परिवर्तन का संकल्प लेकर धीरदेसर पुरोहितान में जय भीम युवा क्रांतिकारी संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अंबेडकर चौक पर आयोजित बैठक में संगठन के कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से किशन मंडार को अध्यक्ष, सचिव विजयपाल चौहान, कोषाध्यक्ष भरत मेहरा, उपाध्यक्ष रामनिवास लुणा सहित 21 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया। जिसमें कैलाश बारुपाल, नारायण लुणा, गुलाब, कानाराम, चुन्नीलाल, सांवरमल, पंकज, लक्ष्मण, तपेश, चेतन, एडवोकेट दिनेश, जगदीश, सुरेंद्र लुणा, पद्माराम, नितिश मेहरा, आदुराम, अशोक मेहरा, अशोक चौहान, प्रभु, लेखराम, राजकुमार को सदस्य चुना गया। पदाधिकारियों व सदस्यों को फुलमाला पहना कर कार्यभार सौंपा गया। अध्यक्ष ने समरसता व सौहार्द से कार्य करते हुए जातिवाद जैसी बुराई को रोकने की बात कही। इस दौरान अनेक मौजिज लोग शामिल हुए।
4- उदरासर में उत्साह के साथ मनाया समरसता दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। अंबेडकर जयंती समारोह समिति उदरासर द्वारा समरता दिवस के रूप में बाबा साहेब की जन्म जयंती मनाई। कार्यक्रम में प्रशासक किशन गोदारा ने श्रद्धाजंलि देते हुए बाबा साहेब को हर एक भारतवासी के लिए प्रेरणा पुंज बताया। कार्यक्रम में धूड़ाराम, दुलदास स्वामी, गंगाराम, गिरधारी, मोडूराम, मंगलाराम, पन्नालाल, सुभाष, बजरंग, राजू, सांवरमल, दिलीप कुमार, पवन, राकेश, प्रभु, महेंद्र जाखड़, गोपालराम, शिव प्रजापत, नंदराम गोदारा सहित अनेक युवा शामिल हुए। कार्यक्रम में अनेक बच्चे भी शामिल हुए। दुलदास स्वामी ने अंबेडकर जी के जीवन संघर्ष के बारे में चर्चा करते हुए उनके भारत रत्न होने के सफर के बारे में जानकारी दी। स्वामी ने शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा ही वो दौलत है जो जीवन को आर्थिक, सामाजिक व आध्यात्मिक उन्नति देने में सक्षम है।
5- छात्रावास में मनाई अंबेडकर जयंती, दी एकता व अखंडता की प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास एवं संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। दो मिनट का मौन रख कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रंद्धाजलि दी गयी। मुख्य वक्ता के रूप में समिति अध्यक्ष एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य ने कहा कि डॉ अम्बेडकर भारतीय संविधान के निर्माता थे, उन्होंने देश की एकता, अखण्डता, समानता, सामाजिक सुधार एवं मानवीय मूल्यों को सुरक्षित रखने वाला संविधान देश को प्रदान किया। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। गायत्री भुंवाल, पूजा चौधरी, निरमा कड़वासरा ने बाबा साहेब के जीवन प्रसंगो का उल्लेख किया। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी, पुरखाराम कुकणा, सहीराम सायच, श्यामसिंह सारण, दयानन्द बेनीवाल, संगीता बेनीवाल, महेन्द्र ग्वाला, सुशील सेरडिया सहित छात्रावास में अध्ययनरत छात्र छात्राओं ने भाग लिया। श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार जताया।
6- बिग्गा में मनाई जयंती, मूर्ति व लाइब्रेरी के लिए हुई चर्चा।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव बिग्गा में बाबा साहेब की 135वीं जन्म जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। अंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में ताजाराम, सुखराम, अमराराम, रामेश्वरलाल, देवाराम, तोलाराम, मोडाराम, पुरखाराम, लक्ष्मणराम भादर, ईमचंद, समुद्र, अन्नाराम, जगदीश डीलर, जगदीश दानोदिया, ईश्वरराम, ओम रोलण, कृषि पर्यवेक्षक राजू कुमार, संपत स्वामी, रमेश जाखड़ सहित अनेक ग्रामीण, युवा व बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम में बाबा साहेब के जीवन प्रसंगो से प्रेरणा लेने की बात कही गई। कार्यक्रम में बाबा साहेब के चित्र पर फुलमाला व पुष्प अर्पित किए गए। उनकी मूर्ति अनावरण, लाइब्रेरी निर्माण के बारे में विचार विर्मश करते हुए सार्थक चर्चा की गई।
7- पुंदलसर में आयोजित समारोह में जन जन तक विचार पहुंचाने का आह्वान।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव पुंदलसर में बाबा साहेब की जन्म जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मास्टर नानूराम परिहार ने बाबा साहेब के जीवन संघर्षों के बारे में जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि डॉ राकेश घोटड़ ने नशा मुक्ति, शिक्षा व समानता के विचारों पर गहनता से चर्चा की। मुख्य वक्ता बसपा के विधानसभा प्रभारी कमल बापेऊ ने बाबा साहेब की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बापेऊ ने शिक्षा, मतदान, अधिकारों के विषय पर विचार विमर्श किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा व विद्यार्थी शामिल हुए। सभी ने जय भीम का जयघोष करते हुए नीले दुपट्टे पहना कर अतिथियों का सम्मान किया।
8- राजेडू में अर्पित की बाबा साहेब को श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। राजेडू के अंबेडकर भवन में बाबा साहेब की जन्म जयंति समारोह पूर्वक मनाई गई। भाजपा बापेऊ मंडल उपाध्यक्ष रणजीत मेघवाल ने बाबा साहेब के जीवन संघर्षों के बारे में जानकारी देते हुए समाज में व्याप्त मृत्यु भोज व बाल विवाह की कुरीतियों का सर्वथा त्याग करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में शिवशंकर, बाबूलाल, सहीराम, कानाराम, मनीष, रामेश्वर, तुलछाराम, भंवरलाल नायक, रामलाल नायक सहित अनेक युवा शामिल हुए। बड़ी संख्या में ग्रामीण व बच्चे मौजूद रहें।
9- केऊ में याद किया बाबा साहेब को, दी श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव केऊ नई में मुख्य चौक पर बाबा साहेब की 135वीं जन्म जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। युवाओं ने बाबा साहेब के चित्र पर फुलमाला पहना कर पुष्पाजंलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके जीवन प्रसंगों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अनेक ग्रामीण शामिल हुए।