श्रीडूंगरगढ़ ONE 14 अप्रैल 2026। खेत में कृषि कार्य करते एक युवक करंट की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया। युवक को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से घायल को बीकानेर रेफर कर दिया गया है।
गांव बाडेला निवासी 30 वर्षीय किशनाराम पुत्र सोहनलाल नायक कृषि कार्य करते हुए मंगलवार सुबह करंट की चपेट में आ गया। जिससे युवक झुलस गया। जागरूक नागरिक सहीराम नोसरिया उसे उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के कार्यकर्ता भी एंबुलेंस लेकर रवाना हुए व सालासर फांटा से युवक को गाड़ी से एंबुलेंस में शिफ्ट किया। उपजिला अस्पताल से मेडिकल टीम ने घायल को बीकानेर रेफर कर दिया गया है।