श्रीडूंगरगढ़ ONE 10 अप्रैल 2026। एक खास खबर राजनीति के गलियारों से आई है। जयपुर में शुक्रवार को श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने राजस्थान सरकार में पशुपालन, डेयरी एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत से मुलाकात कर पशुपालन क्षेत्र में बेहतर पशु चिकित्सा, गौशाला के अनुदान के बारे में आ रही दिक्कतों से अवगत करवाया, राजस्थान सरकार मोबाइल वैन के माध्यम से बेहतर चिकित्सा उपलब्ध हो रही इसकी भी जोराराम कुमावत को बधाई दी को सराहना की। गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम से से मुलाकात कर सुथार ने बीकानेर संभाग में गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर में बढ़ रहें नशे के प्रभाव पर चिंता जताई। सुथार ने बताया कि गृह राज्यमंत्री ने नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही। सुथार ने कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा से खाद्य सुरक्षा गिव अप अभियान के तहत हुए कार्य पर चर्चा करती है। सुथार ने गरीब वंचित पिछड़े लोगों के खाद्य सुरक्षा में राशन कार्ड डिलीट होने की समस्या पर चर्चा करते हुए उन्हें वापस जोड़ने की मांग की। मंत्री ने इस संबंध में सकारात्मक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।