WhatsApp Menu
गर्मी में अबोलों के लिए पानी का प्रबंध करने की अपील  |  श्रीडूंगरगढ़ में ऑपरेशन नीलकंठ की कार्रवाई: 104 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार  |  अफीम तस्करी में धरा गया युवा नेता, कई मंचों पर रहा बड़े नेताओं के साथ मौजूद  |  टोल प्लाजा पर 56 वाहन चालकों की आंखों की जांच, नेत्र विशेषज्ञ ने दी सेवाएं  |  लखासर टोल पर लगा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, 56 वाहन चालकों की हुई जांच, जरूरतमंदों को दिए चश्मे  | 

मौसम बदला: काले बादलों के बीच किसान काट रहे फसल, ओलावृष्टि की चेतावनी से बढ़ी चिंता

तेज हवा-बारिश का अलर्ट; 600- 700 रु. मजदूरी के बाद भी नहीं मिल रहे श्रमिक

डूंगरगढ़ one 19 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पश्चिमी विक्षोभ के असर से क्षेत्र में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। आसमान काले बादलों से ढका है और ठंडी हवाएं चलने से सर्दी का अहसास फिर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने 19 और 20 मार्च को बीकानेर सहित आसपास के जिलों में तेज हवाओं, मेघ गर्जन, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। बुधवार शाम से रुक-रुक कर बूंदाबांदी भी जारी है।

मौसम के इस बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय खेतों में सरसों, ईसबगोल, मैथी, जौ और चने की फसल की कटाई चल रही है। तैयार खड़ी फसलों पर मंडरा रहे संकट के बादलों ने किसानों की धड़कनें तेज कर दी हैं। किसानों का कहना है कि यदि इस दौरान अंधड़ या ओलावृष्टि हो जाती है, तो पूरी मेहनत खराब हो सकती है।

सातलेरा गांव के किसान आशाराम मेघवाल, मामराज, कमल कुमार और किशोर सारस्वत ने बताया कि खराब मौसम के डर से किसान तेजी से कटाई कर रहे हैं। फसल काटते ही उसे तुरंत इकट्ठा किया जा रहा है, ताकि नुकसान से बचा जा सके।

मजदूरों की मांग बढ़ी, मजदूरी भी चढ़ी

मौसम की अनिश्चितता के चलते खेतों में मजदूरों की मांग अचानक बढ़ गई है। किसान जल्द से जल्द फसल समेटने में जुटे हैं, जिससे मजदूरी दर 600 से 700 रुपए प्रतिदिन तक पहुंच गई है। इसके बावजूद पर्याप्त मजदूर नहीं मिल रहे हैं और बाहर से श्रमिक बुलाने पड़ रहे हैं।

किसान नरेश तरड़ ने बताया कि कई किसानों ने मौसम को देखते हुए कटाई का काम फिलहाल रोक दिया है। किसान आसमान की ओर देखते हुए कह रहे हैं- अब सब कुछ ऊपर वाले की मर्जी पर निर्भर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़