WhatsApp Menu
अवैध डोडा पोस्त की तस्करी में गिरफ्तार  |  बुधवार सुबह बिजली बंद, जानें कहाँ-कहाँ.? पढें पूरी खबर।  |  भारती कैरियर इंस्टिट्यूट में नीट का टारगेट बैच 4 मई से होगा शुरू, प्रवेश प्रारंभ, पढें पूरी जानकारी  |  स्कूल ने अपनी भूमि की सुध ली, 11.5 पट्टे भूमि होगी अतिक्रमण मुक्त, कार्रवाई शुरू  |  दहेज के लिए उजड़ा घर, बेटी के साथ विवाहिता को निकाला घर से, पति सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज  | 

7.30 घंटे में 60 से अधिक अतिक्रमण हटाकर स्टेट हाइवे को करवाया मुक्त, अधिकारी व पुलिस की टोलियां रही मौजूद

श्रीडूंगरगढ़ ONE 8 अप्रैल 2026। कस्बे में सरदारशहर रोड पर पहली बार अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। सुबह 11 बजे शुरू हुई कार्रवाई 7.30 घंटे लगातार चली व शाम 6.30 बजे पूरी हुई। इस दौरान झंवर बस स्टैंड से राजस्थान रिसोर्ट तक सड़क सीमा के मध्य से 75 फीट के दायरे आने वाले दांयी व बांयीं और के सभी कच्चे पक्के निर्माण ध्वस्त कर दिए गए है। राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम लिमिटेड, यूनिट चूरू द्वारा प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई को पूरा किया गया। दस्ते ने दिन भर में 38 पक्के निर्माण और करीब 30 कच्चे टीनशेड, छपरे नुमा अतिक्रमण हटाए। विदित रहें आरएसआरडीसी द्वारा 18 मार्च व 1 अप्रैल 2026 को स्टेट हाइवे-06 पर अतिक्रमियों को नोटिस देकर इन्हें हटाने के निर्देश दिए गए। उपखंड स्तर पर सड़क सुरक्षा समिति की 17 मार्च को बैठक हुई जिसमें स्टेट हाइवे के अधिकारियों ने अतिक्रमण का मुद्दा उठाया, जिस पर कार्रवाई किए जाने का प्रस्ताव लिया गया। वहीं बुधवार को अतिक्रमण हटा दिए गए है। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा के लिए जिला कलेक्टर के आदेशानुसार अतिक्रमण हटाए गए और पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन नागरिकों के सहयोग के लिए आभार प्रकट करता है।
ये रहें मौजूद, एईएन बताया जनहितार्थ कार्रवाई।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। सुबह 11 बजे से शाम 6.30 बजे तक चली कार्रवाई में उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा पूरे लवाजमे के साथ मौजूद रहें। वहीं सीओ निकेत पारीक, थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव, तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा सहित पुलिस जाप्ता, पटवारी, पालिकाकर्मी मौजूद रहें। स्टेट हाइवे अथॉरिटी के एईएन शंकरलाल खिचड़ व जेईएन धनपत राम मौजूद रहें। एईएन खिचड़ ने बताया कि शहरी क्षेत्र में लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं के चलते, सड़क सुरक्षा के मद्देनजर आमजन के हितार्थ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई आमजन के लिए लाभकारी साबित होगी और इसमें बहुजनहिताय की भावना ही प्रमुख रही। खिचड़ ने स्थानीय नागरिकों के सहयोग की सराहना करते हुए स्थानीय प्रशासन के सहयोग के लिए आभार जताया।
ये रहें संसाधन, कार्यपालक मजिस्ट्रेट रहें सक्रिय।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। कार्रवाई में आरएसआरडीसी की दो जेसीबी व कार्मिक तथा नगरपालिका की एक जेसीबी, एक दर्जन कार्मिक, तीन चार ट्रेक्टर मौके पर मौजूद रहें। बता देवें पक्के निर्माण हटाने के दौरान मामूली विरोध सामने आया। परंतु अधिकांश लोगों ने इसे जनहितार्थ बताते हुए कार्रवाई का समर्थन किया। वहीं अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात भी कही। तहसीलदार व कार्रवाई के कार्यपालक मजिस्ट्रेट श्रीवर्द्धन शर्मा ने बताया कि शहर क्षेत्र में इस सड़क पर कंकरिट, बजरी के ढेर पड़े रहने से भी लगातार शिकायतें आ रही थी। बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए ये जरूरी कार्रवाई थी, दिनभर में प्रशासनिक जाप्ते के सहयोग से शाम तक कार्रवाई को संपन्न किया गया।
लोगों ने की सराहना।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। कार्रवाई के प्रति लोगों का मिलाजुला रवैया सामने आया। अतिक्रमण हटाने के दौरान मौके पर मामूली विरोध सामने आया, परंतु अधिकांश लोगों ने अतिक्रमण हटाने में सहमति दी। अतिक्रमण की जद में आने वाले सामाजिक भवन के कार्यकर्ताओं ने विरोध नहीं जताया और अतिक्रमण हटाने में प्रशासन के साथ होने की बात कही। अनेक नागरिकों ने प्रशासन की सख्त कार्रवाई की सराहना करते हुए सड़क को अतिक्रमण मुक्त करवाने की सराहना की। प्रबुद्धजनों ने इसे गांव के हित में बताया। वहीं अन्य स्थानों पर भी अतिक्रमण हटाए जाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़