WhatsApp Menu
रात के अंधेरे में खजड़ी पर चली आरी, दो दर्जन से अधिक पेड़ काट डाले, ग्रामीणों में रोष  |  महिलाओं ने रखा आस माता का व्रत, कहानी सुनकर सुख समृद्धि की कामना की  |  6 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  | 

60 साल के वृद्ध ने 8 साल की अबोध बच्ची के साथ की गलत हरकत, श्रीडूंगरगढ़ में आक्रोश।

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 25 जनवरी 2026। देश भर में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासी गर्व के भाव से भरे हुए है, वहीं श्रीडूंगरगढ़ शहर में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग के हवस में अंधा होकर ऐसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया, जिससे पूरे शहर में जबरदस्त आक्रोश फैल गया है। हर शहरवासी अपने को शर्मिंदा महसूस कर रहें है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के कालूबास में 60 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा रविवार शाम को अपने घर के पास की गली में खेल रही 8 वर्षीय बच्ची को अकेले में ले जाकर उसके साथ गलत हरकत की गई है। घटना के बाद बच्ची के परिजन थाने पहुंचे है एवं पूरे मोहल्ले में भारी आक्रोश फैल गया है। शहरवासी पुलिस से लगातार कठोर कार्रवाई की मांग कर रहें है। थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया बच्ची के पिता की परिवाद पर आरोपी की तलाश में चार टीमों को रवाना किया गया है और मामले को गंभीरता से लेकर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़