WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ से गुरूवार की दो खबरें जिन पर रही लोगों की नजर:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ से तीन खास खबरें पढें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ से तीन खास खबरें पढें एकसाथ:-  |  बाना गांव में निकली भव्य कलश यात्रा, नव निर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा संपन्न  | 

30 मार्च से वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला, तैयारियां जोरों पर

डूंगरगढ़ one 25 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव बिग्गा- सातलेरा से करीब 2 किमी दूर रोही क्षेत्र स्थित जाखड़ समाज के कुलदेवता गौ रक्षक वीर बिग्गाजी महाराज के शौर्यपीठ धड़ देवली धाम पर चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वादशी व त्रयोदशी को लगने वाला दो दिवसीय मेला 30 मार्च से शुरू होगा। मेले को लेकर धाम पर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

मंदिर कमेटी के मांगीलाल जाखड़ ने बताया कि 30 मार्च की रात को विशाल भव्य जागरण होगा। इसमें भजन गायिका अर्चना देवी बांगड़वा सहित अन्य ख्याति प्राप्त कलाकार वीर बिग्गाजी महाराज के भजन व कथा प्रस्तुत करेंगे।

मेले में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ सहित पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र व गुजरात के साथ जोधपुर, पाली, बाड़मेर, नागौर और मारवाड़ क्षेत्र से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालु यहां धोक लगाकर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

धाम पर वर्ष में दो बार असोज शुक्ल पक्ष और चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वादशी-त्रयोदशी को मेले का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं।

इसी तरह वीर बिग्गाजी महाराज के शीश देवली धाम, रीडी में भी 30 मार्च को जागरण और 31 मार्च को मेला भरेगा। दोनों ही स्थानों पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़