WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के आज के भाव  |  गांव से बीकानेर रेफर प्रसूता ने एंबुलेंस में दिया बालक को जन्म, जताया नर्सिंग कर्मी का आभार  |  मॉडल स्कूल में प्रवेश प्रारंभ, 16 तक करें आवेदन  |  एनजीओ मीट के तहत विभिन्न संस्थाओं की महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया, दिए सम्मान  |  दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति के खिलाफ मामला दर्ज  | 

3 सितम्बर 2025 का पंचांग साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य विष्णुदत्त शास्त्री के साथ

मान्यता है कि तिथि के श्रवण और पठन से माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, वार के सुनने से आयु बढ़ती है, नक्षत्र पापों का नाश करते हैं और योग प्रियजनों से प्रेम बनाए रखता है। करण के पठन-श्रवण से मनोकामनाएं पूरी होती हैं, इसलिए नित्य पंचांग देखना शुभ फलदायी माना गया है।

आज सूर्योदय सुबह 06:13 बजे हुआ और सूर्यास्त शाम 06:53 बजे होगा। चंद्रमा धनु राशि में विराजमान हैं। ऋतु शरद है, जो मौसम में बदलाव का संकेत दे रही है।

पंचांग में शुभ और अशुभ समय का भी विवरण दिया गया है। राहु काल दोपहर 12:33 से 02:08 तक रहेगा, जिसमें शुभ कार्य करने से बचने की सलाह दी जाती है।

आज का दिन परिवर्तिनी एकादशी व्रत के लिए भी विशेष है। पंडित विष्णुदत्त शास्त्री के अनुसार, इस व्रत का पालन करने से विशेष फल प्राप्त होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़