WhatsApp Menu
सीएम आवास पर बोर्ड अध्यक्षों की बैठक: कौशल विकास और किसानों के मुद्दों पर मंथन  |  स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग जुटा प्रयासों में, डॉ सोनी ने पीएचसी दुलचासर का निरीक्षण कर दी हिदायत  |  दुलचासर PHC का निरीक्षण: CMHO ने खुद करवाई HPV टीकाकरण सत्र की मॉनिटरिंग  |  श्रीडूंगरगढ़ में विद्यार्थियों की सराहनीय पहल: श्रमदान से सुधारी स्कूल की बिजली व्यवस्था  |  भीषण गर्मी का असर: बीकानेर में कक्षा 8 तक के स्कूलों का समय बदला  | 

दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति के खिलाफ मामला दर्ज

श्रीडूंगरगढ़ ONE 7 मार्च 2026। दहेज प्रताड़ना के आरोप मे पति के खिलाफ उसकी पत्नी ने विवाह के 10 साल बाद मामला दर्ज करवाया है।
गांव बिग्गाबास रामसरा निवासी मनोज नायक ने अपने पति ओमप्रकाश नायक पर दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 10 साल पहले उसके पीहर बलरामपुर, राजलदेसर में उसका विवाह आरोपी के साथ संपन्न हुआ। आरोपी तभी से शराब के नशे में मारपीट करने, दुर्व्यवहार करते हुए एक लाख नगदी व मोटरसाइकिल की मांग करने, तीन बच्चों सहित उसे घर से निकाल देने, बिना नगदी व बाइक के घर में नहीं घुसने की धमकी देने के आरोप लगाए है। पीड़िता ने बताया कि 24 दिसंबर को पति ने आइंदा मारपीट नहीं करने व बच्चों का भरण पोषण करने का शपथ पत्र भी दिया। परंतु वह नहीं माना और 2 फरवरी 2026 को शराब पीकर गंदी गालियां देते हुए मारपीट की और तीनों बच्चों सहित उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया व जांच एसआई रतनलाल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़