WhatsApp Menu
सीएम आवास पर बोर्ड अध्यक्षों की बैठक: कौशल विकास और किसानों के मुद्दों पर मंथन  |  स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग जुटा प्रयासों में, डॉ सोनी ने पीएचसी दुलचासर का निरीक्षण कर दी हिदायत  |  दुलचासर PHC का निरीक्षण: CMHO ने खुद करवाई HPV टीकाकरण सत्र की मॉनिटरिंग  |  श्रीडूंगरगढ़ में विद्यार्थियों की सराहनीय पहल: श्रमदान से सुधारी स्कूल की बिजली व्यवस्था  |  भीषण गर्मी का असर: बीकानेर में कक्षा 8 तक के स्कूलों का समय बदला  | 

गांव से बीकानेर रेफर प्रसूता ने एंबुलेंस में दिया बालक को जन्म, जताया नर्सिंग कर्मी का आभार

श्रीडूंगरगढ़ ONE 7 मार्च 2026। मात्र 5 एचबी खून के कारण डिलीवरी में रिस्क देखते हुए गांव मोमासर से एक प्रसूता को बीकानेर रेफर किया गया।
रात करीब 1.55 बजे 108 एंबुलेंस में बीकानेर ले जाने के दौरान गांव जोधासर के निकट प्रसूता ने बालक को जन्म दिया। एंबुलेंस में नर्सिंग कर्मी सुरेंद्र ढाका द्वारा सावधानी पूर्वक डिलीवरी करवाई गई। इस दौरान प्रसूता के साथ आई महिलाओं ने उनकी मदद की, और सड़क किनारे एंबुलेंस रोककर सुरक्षित डिलीवरी करवाई गई। डिलीवरी के बाद प्रसूता व नवजात को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां प्रसूता को खून की कमी के कारण आज ब्लड चढ़ाया गया। सुरेंद्र ढाका ने जानकारी देते हुए बताया कि जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित है। 25 वर्षीय प्रसूता ममता के पिता गिरधारी भामूं सहित परिजनों ने नर्सिंग कर्मी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़